लालसोट शालादर्पण पोर्टल पर फीडिंग अपलोड करने का गुरुवार को अंतिम दिन है। इसके बाद शाला दर्पण के सभी प्रपत्रों को लॉक कर दिया जाएगा। लॉक के बाद फीडिंग का कार्य और डाटा परिवर्तन करना संभव नहीं होगा।
लालसोट निशुल्कबाल शिक्षा अधिकार(आरटीई)के तहत प्राइवेट विद्यालयों में 25 और 75 फीसदी प्रवेशित विद्यार्थियों के रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन का कार्य बुधवार से लालसोट रोड स्थित बड़ागांव के भारतीय महाविद्यालय में शुरू हुआ। लवाण ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों में आरटीई(25 फीसदी)तथा नॉन आरटीई(75 फीसदी)विद्यार्थियों के अनुपात में गड़बड़ पाई गई।
जनहित याचिका पर अगली सुनवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में
जोधपुर|राजस्थानहाईकोर्ट के न्यायाधीश गोविंद माथुर कैलाशचंद्र शर्मा की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि जिन शिक्षकों ने 75 फीसदी से कम रिजल्ट दिया है,उनके खिलाफ सरकार ने क्या कार्रवाई की है। याचिका पर अगली सुनवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी।
बांसवाड़ा| प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ई-लर्निंग पर आधारित कार्यशाला
बुधवार सुबह 10 से कॉलेज रोड स्थित गायत्री गार्डन सभागार में होगी। इसमें
ब्लॉक के सभी 40 उप्रावि में पढ़ाने वाले गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के
शिक्षक शामिल होंगे।
प्राविधिक शिक्षा विभाग ने प्रवक्ता पदों में कमी कर दी है। अब 15 के स्थान
पर 9 ही पदों के लिए भर्ती होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग को विभाग की ओर से
इस संबंध में आदेश मिलने के बाद मंगलवार को आयोग ने नए दिशा-निर्देश जारी
किए।
अजमेर.राजस्थान
लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज लेक्चरर (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी
परीक्षा-2014 के गणित विषय की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया।
आयोग ने 125 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।
15 सितम्बर से पहले आएगा रिजल्ट
आरएएस-2016 प्री परीक्षा के संबंध में आपत्तियों का इसी सप्ताह निस्तारण कर लिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 15 सितम्बर से पहले घोषित कर दिया जाएगा, जो अपने आप में रिकॉर्ड होगा।
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 नवंबर से
माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी शिक्षक) के 6 हजार 468 पदों पर भर्ती के लिए आयोग 20 नवम्बर से परीक्षा का आयोजन करेगा, जो 25 नवम्बर तक चलेगी। परीक्षा में आठ विषय हैं।
जोधपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) अगले सप्ताह की शुरुआत में आरएएस-2016 प्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। एक पखवाड़े के भीतर सिविल सर्विस 'परिणाम की घोषणा' अपने आप में रिकॉर्ड होगी। मुख्य परीक्षा दिसम्बर के मध्य में आयोजित की जाएगी।
बीकानेर । देशभर के युवाओं के लिए खुखखबरी है कि विभिन्न संस्थाओं ने 1900 से अधिक नौकरियों के लिए आवेदन निकाले हैं। जिसमें सिविल जज, टेक्नीकल असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, सीनियर मैनेजर, ट्रेड
भीलबाडा के प्रधानाचार्य के समर्थन में आये धौलपुर के शिक्षक - राजस्थान शिक्षक एंव पंचायती राज कर्मचारी संघ धौलपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुबाई में प्रदेश की मुख्यमंत्री बसुंधरा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही अन्य विषयों के नतीजे भी जल्द ही जारी कर सकता है।
RPSC results 2016: राजस्थान लोक सेवा आयोग 2016 ने गणित विषय के लिए प्रथम दर्जा स्कूल टीचर परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए हैं।
अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती के वार्षिक परीक्षा फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी 23 सितम्बर तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।विश्वविद्यालय ने वर्ष 2017 में होने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के फार्म भरवाने शुरु किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जगराम मीणा ने बताया कि प्रोफेशनल और सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म भरने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी।
अजमेर। राजस्थान लोक
सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक स्कूल शिक्षा गणित विषय का परिणाम सोमवार को
घोषित कर दिया। घोषित परीक्षा में सामान्य अभ्यर्थियों की कटऑफ 248.81 रही
है, जबकि एसटी की कट ऑफ करीब 90 नंबर कम 155.35 ही रही। एससी की कटऑफ भी
सामान्य से करीब 80 नंबर कम रही।
राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में राजस्थान के 14 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2015 एवं और राज्य के दो शिक्षकों को ’’नेशनल आईसीटी अवार्ड-2015‘‘ से सम्मानित किया।