Advertisement

क्वांटम फिजिक्स आध्यात्म के सबसे नजदीक : विक्रम भट्ट

जयपुर। क्वांटम फिजिक्स अध्यात्म के सबसे नजदीक है। इसमें दिया गया एनर्जी का सिद्धांत सही एवं गलत दोनो ही एनर्जी के लिए है। मेरा फोकस नेगेटिव शक्तियों पर क्रिएशन करना है।
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने आनंद इंटरनेशनल कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन के दौरान एक सवाल के जवाब में ये बात कहीं। वे अपनी आगामी हॉरर फिल्म घोस्ट के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को साइंस की भाषा में ही विक्रम ने उनके सवालो के जवाब दिए। इस दौरान कॉलेज की वाईस चेयरपर्सन मोनिका मित्तल ने उनका स्वागत किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी एवं ग्लैमर वर्ल्ड से जुडे विभिन्न तथ्यों के बारे में जानकारी मिलती है।
कॉन्शियसनेस क्रिएट रिएलिटी
कॉन्शियसनेस क्रिएट रिएलिटी, रिएलिटी डज नॉट क्रिएट कॉन्शियसनेस। विक्रम भट्ट ने चेतना को ही वास्तविकता बताते हुए कहा कि चेतना से ही वास्तविकता का अहसास होता है। इसी का उपयोग वे अपने मूवीज में करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी बडे स्टार के साथ काम नहीं किया है। कुछ अलग करने की कोषिश के चलते ही उन्होंने डिफरेंट सब्जेक्ट पर मूवीज बनाई है। ऐसा करने में कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts