अलवर| तृतीय श्रेणी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती
में चयनित अभ्यर्थियों ने जिला परिषद प्रशासन पर नियुक्ति देने में मनमानी
करने और हाईकोर्ट व निदेशालय बीकानेर के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप
लगाया है।
चयनित अभ्यर्थी दीपक यादव, दिव्या शर्मा, मोहिनी शर्मा व सुमन
शर्मा का आरोप है कि 2016 के संशोधित आदेशों के तहत अंग्रेजी लेवल द्वितीय
के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के न्यायालय व निदेशालय बीकानेर ने 13 अगस्त को
आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद जिला परिषद प्रशासन ने 10 सितंबर तक आदेश
जारी नहीं किए हैं जबकि गंगानगर, उदयपुर व जोधपुर जिलों में 21 अगस्त को
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी हो चुके हैं। इसके चलते अलवर
जिले के चयनित अभ्यर्थी रोजाना जिला परिषद के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन
उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन ने
चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने की मांग की है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान