बीकानेर. तृतीय श्रेणी लेवल-२ के शिक्षकों की २६ हजार
पदों पर भर्ती के लिए जिला परिषदों में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की
जांच पूरी कर ली गई है। अब १६ सितम्बर से पदस्थापन के लिए काउंसलिंग होगी।
राज्य में सेटअप परिवर्तन के बाद ही कुल रिक्त पदों की संख्या ३३ हजार से
ज्यादा है।
काउंसलिंग के बाद इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक
शिक्षा में रिक्त पदों की संख्या ११ हजार ही बताई जा रहे हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को आशंका है जिलों में रिक्त पदों की संख्या कम है।
स्थानान्तरण से शिक्षकों के पद भर गए हैं। भर्ती के लिए स्वीकृत पद ज्यादा
हैं। ऐसे में नियुक्ति को लेकर संशय है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार राज्य
में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में सेटअप परिवर्तन के बाद कुल रिक्त
पदों की संख्या ३३ हजार से ज्यादा है। आठ जिलों में अंग्रेजी विषय के
शिक्षकों के पद कम है। इन पदों को लेवल १ में रिक्त रहे पदों के विरुद्ध
समायोजित किया जाएगा।
जिले की यह स्थिति
बीकानेर जिले में प्रारंभिक
शिक्षा में भर्ती के लिए स्वीकृत पद ५२१ हैं। इनमें से दस्वावेज जांच में
४०८ लोग उपस्थित हुए। अंग्रेज विषय के स्वीकृत पद २९१ हैं, जबकि रिक्त पद
१६७ हैं। इसी तरह हिन्दी के स्वीकृत पद १०८ और स्वीकृत पद ८१ हैं। सामाजिक
विज्ञान में स्वीकृत पद ५० और रिक्त पद ५ हैं। संस्कृत में स्वीकृत पद ३६ व
रिक्त पद २९, गणित विज्ञान में स्वीकृत पद ३५ हैं, जबकि इन विषयों में तीन
शिक्षक अधिशेष हैं। सिंधी में एक पद स्वीकृत है। रिक्त पद नहीं हैं।
रिक्त पद पर्याप्त
प्रारंभिक शिक्षा में २६
हजार पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग १६ सितम्बर से होगी। इसके लिए ३३ हजार
से ज्यादा पद रिक्त हैं। जिलोंं में जो रिक्त पद कम बता रहे हैं, उनके पास
अधूरी जानकारी है। सेटअप परिवर्तन के बाद प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा
में ३३ हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। जिलेवार पदों की समीक्षा कर ली गई है।
सात-आठ जिलों में अंग्रेज के पद कम रिक्त हैं। इसका समाधान कर लिया गया
है। भर्ती के स्वीकृत पदों पर काउंसलिंग के बाद नियुक्ति दे दी जाएगी।
श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!