अजमेर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में दो अध्ययन केंद्र बनाए जाएंगे।
इसके अलावा राजभवन के मॉडल कलैंडर को लागू किया जाएगा। यह फैसले प्रबंध
मंडल (बॉम) की बैठक में हुए। इनके अलावा शिक्षक भर्ती पैनल, 2018-19 के बजट
सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
कुलपति विजय श्रीमाली की अध्यक्षता में प्रबंध मंडल की बैठक हुई। इसमें
राजभवन द्वारा निर्धारित समान परीक्षा शुल्क, स्टाफ के सातवें वेतनमान के
फिक्सेशन जैसे मुद्दे शामिल किए गए। शिक्षक भर्ती के पैनल को मंजूर प्रदान
की गई। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति और अन्य प्रस्तावों को
पारित किया गया। राज्यपाल की प्रतिनिधि अलका सिरोया, प्रो. शिवदयाल सिंह,
प्रो. प्रवीण माथुर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
बनेंगे जैव विविधता केंद्र
विश्वविद्यालय दो अध्ययन केंद्र बनाएगा। इनमें जैव कौशल एवं जैव
विविधिता उद्यमिता केंद्र और जैव विविधता अध्ययन केंद्र शामिल होंगे। इन
अध्ययन केंद्रों में शोध कार्यों के अलावाल जैव विविधता संरक्षण,
विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कार्यक्रम चलेंगे। केंचुए और
पत्तियों से निर्मित जैविक खाद और अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
शुरू होगी पदोन्नति प्रक्रिया
विश्वविद्यालय में लम्बे अर्से से आंतरिक पदोन्नति प्रक्रिया ठप है।
इसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियां नहीं हो रही। प्रबंध
मंडल ने 50 फीसदी आंतरिक पदोन्नति का फैसला किया। इसके लिए प्रो. शिवदयाल
सिंह और प्रो. प्रवीण माथुर की कमेटी बनाई गई। यह समिति विभिन्न
विश्वविद्यालयों की पदोन्नति प्रक्रिया का अध्ययन कर कुलपति को रिपोर्ट
सौंपेगी।
लागू होगा मॉडल कलैंडर
विश्वविद्यालय में राजभवन का मॉडल कलैंडर लागू होगा। मालूम हो कि पिछले
साल तत्कालीन कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने इसे लागू किया था। कर्मचारियों के
विरोध के चलते इसमें कुछ संशोधन कर प्रबंध मंडल में रखने का फैसला हुआ था।
अब कलैंडर लागू होने पर विश्वविद्यालय का समय, प्रशासनिक और शैक्षिक अवकाश
सहित अन्य व्यवस्थाएं बदल सकती हैं।
योग शिक्षकों के मांगेंगे पद
विश्वविद्यालय राज्य सरकार से संचालित पतंजलि योग विभाग के लिए योग
शिक्षकों के पद मांगेगा। मौजूदा समय यहां संविदा पर शिक्षक कार्यरत है।
इनके सेवा विस्तार के लिए एमओयू भी बढ़ाया जाएगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!