उपनिदेशक मा. कार्यालय में मंगलवार को 2016-17 में 10वीं का न्यून परिणाम
देने वाले झुंझुनूं-सीकर जिले के वरिष्ठ शिक्षकों की व्यक्तिगत सुनवाई हुई,
जिसमें अधिकतर शिक्षकों ने छात्रों की स्कूल में अनियमितता उपस्थिति को
इसका कारण बताया। व्यक्तिगत सुनवाई में 17 शिक्षक अनुपस्थित रहे।
सीकर के 34 व झुंझुनूं के 44 वरिष्ठ शिक्षकों का 10वीं का रिजल्ट खराब
रहा। सीकर के 27 व झुंझुनूं के 34 शिक्षक व्यक्तिगत सुनवाई में उपनिदेशक
मा. महेंद्र कुमार के सामने उपस्थित हुए। अधिकांश शिक्षकों का कहना था कि
बच्चों की क्लास में अनियमितता व अभिभावकों में जागरूकता का अभाव ही खराब
रिजल्ट का मुख्य कारण रहा। उपनिदेशक मा. ने उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए कहा
कि उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों की समस्या क्यों नहीं समझा। उनकी
अनुपस्थिति पर वे अभिभावकों को बुलाकर चर्चा करते तो संभवतया समस्या का
समाधान हो सकता था। उन्होंने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त
क्लासें भी लगाई जा सकती थीं, मगर उन्होंने प्रयास नहीं किया। व्यक्तिगत
सुनवाई में अनुपस्थित रहे शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि चूरू जिले के शिक्षकों की सुनवाई 27 अप्रैल को की जा चुकी
है। इस मौके पर कार्यालय में सहायक निदेशक ओम फगेड़िया आदि मौजूद थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग