वर्ष 2012 और 2013 में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में आरटेट के बाद परीक्षा
का आयोजन किया गया था। जिलेवार मेरिट बनाई गई। दोनों ही भर्तियां काफी
विवादों में रही और सवालों के जवाबों को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा।
परिणाम को कई बार बदला गया। अब तक भी कुछ पदों पर नियुक्ति बकाया है।
सरकार ने 2016 में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के नियमों में बदलाव कर
दिया। इसमें तय किया गया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं होगी। केवल रीट या
आरटेट के अंकों की मेरिट के आधार पर ही भर्ती की जाएगी। इन प्रावधानों के
तहत विभाग ने 15 हजार पदों के लिए आवेदन भी मांगे, जिसमें 7500 पद लेवल
प्रथम और 7500 पद लेवल द्वितीय के थे।
वर्ष 2016 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया चल ही रही थी कि मामला कोर्ट
में पहुंच गया। पिछले साल अप्रैल में कोर्ट ने इस भर्ती के सेकंड लेवल में
केवल रीट या आरटेट के अंकों की मेरिट से भर्ती को अनुचित माना और नया
फार्मूला तय कर भर्ती करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने रीट या आरटेट
के अंकों का 70 फीसदी वेटेज और स्नातक के अंकों का 30 फीसदी वेटेज जोड़कर
मेरिट बनाने का नया नियम लागू कर दिया।
अब बनाना होगा चौथा नियम
सरकार कोर्ट का आदेश मानती है तो नए नियम के तहत रीट या आरटेट, स्नातक
के साथ बीएड में भी अभ्यर्थी के विषय को देखा जाएगा। नियम कैसे और क्या
होंगे, इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं
हैं। वे केवल इतना कहते हैं कि वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता भर्ती में
बीएड के विषय देखने का प्रावधान नहीं है, इसलिए सरकार सुप्रीम कोर्ट भी जा
सकती है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग