सवाई माधोपुर| जिला परिषद के माध्यम से नियुक्त 2012 के शिक्षकों का
स्थायीकरण करने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी
संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रमुख को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष
हरिशंकर गुर्जर ने बताया कि जिला परिषद सवाई माधोपुर द्वारा नियुक्त 2012
के शिक्षक, जो संशोधित परिणाम में मेरिट से बाहर हो जाने से जिले के करीब
55 शिक्षकों के स्थायीकरण लंबित है।
इसके संबंध में मुख्य कार्यकारी
अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिक्षकों का शिष्टमंडल मिल चुका है।
उन्होंने भी शीघ्र स्थायीकरण करने का आश्वासन दिया है। इस बारे में
पंचायतराज विभाग के आदेश होने से अन्य जिलों में भी स्थायीकरण हो चुके हैं।
ऐसे में शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 2012 के
शेष रहे शिक्षकों का संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं अन्य
ब्लॉकों के बीईईओ से प्रस्ताव मंगवाकर जिला परिषद की स्थापना समिति से
अनुमोदन कर स्थायीकरण आदेश शीघ्र जारी करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने
वालों में जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुर्जर, प्रदेश संगठन मंत्री मो. जाकिर,
चंद्रेश गुप्ता, रविंद्र सिंहल, रविंद्र जांगिड़ आदि मौजूद थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला