भीण्डर. नगर के गुलाब कॉलोनी स्थित राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास में
बेटियों की सुरक्षा को लेकर हर वर्ग चिंतित है। बालिका छात्रावास को युवक
के भरोसे छोडऩे के मामले में राजस्थान पत्रिका की ओर से खुलासे के बाद नगर
के हर वर्ग ने चिंता जाहिर की।
हर किसी ने कहा कि- ‘यहां हमारी बेटी होती
तो हरगिज नहीं रखते।’ नगर के प्रबुद्धजनों ने बेटियों की सुरक्षा पर सवाल
खड़े करते हुए कहा कि घर-परिवार को छोड़ शिक्षा के लिए छात्रावास में रह
रही छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। ऐसी लापरवाही से कुछ
अनहोनी होती है तो उसकी जवाबदेही किसकी है। जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी
ने मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
होगी ठोस कार्रवाई
मामले की जांच करवाई जा रही है।
यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वार्डन पूरे समय छात्रावास में ही रहे।
जांच में दोषी पाएं जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
अविचल चतुर्वेदी, सीईओ, जिला परिषद
पहले भी थी शिकायतें
बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर
सावचेत रहना जरुरी है। पत्रिका ने मामला उजागर करके आईना दिखाया है। अप्रिय
घटना हो जाएगी तो जिम्मेदार कौन है। पहले भी वार्डन को लेकर नागरिकों ने
शिकायत की थी। समझाईश कर मामला शांत किया।
रतनलाल जाट, बीट कांंस्टेबल
READ MORE : VIDEO : उदयपुर में यहां साधारण सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, अधिकारियों पर लगाया तानाशाही का आरोप
मांगों को लेकर शिक्षकों ने कि या प्रदर्शनउदयपुर.
संभाग भर के शिक्षकों ने सत्र 18-19 की डीपीसी से पदोन्नति की वरिष्ठता
सूची में नाम नहीं जोडऩे, सत्र 17-18 की शेष रही सामान्य, सामाजिक विषय व
शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति नहीं करने पर शुक्रवार को उपनिदेशक माध्यमिक
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राजस्थान शिक्षक एंव पंचायतीराज कर्मचारी
संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के
बाद उपनिदेशक को ज्ञापन दिया गया। चौहान के अनुसार उपनिदेशक ने सभी पात्र
शिक्षकों के नाम वरिष्ठता सूची में जोडकऱ डीपीसी करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान नवीन व्यास, देवी लाल पाटीदार, गंगाराम, जितेन्द्र सिंह, सतीश
जैन, महेन्द्र सिंह शक्तावत, गरिमा अग्रवाल, योगेन्द्र सिंह भाटी, धर्मेन्द्र जैन मौजूद थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग