जयपुर। शिक्षा विभाग में हो रहे सेटअप परिवर्तन ने तबादलों का गणित बिगाड़ दिया है। इससे नाराज शिक्षक कह रहे हैं कि सरकार तबादलों के नाम पर शिक्षकों से धोखा कर रही है क्योंकि जब तक तबादले शुरू होंगे तब तक खाली पद भर जाएंगे तो वे तबादले कहां कराएंगे। दरअसल सरकार ने 13 मार्च से तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था। इसमें 8 साल बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से भी प्रतिबंध हटा था।
- विभाग ने दो दिन पहले ही तबादलों के लिए गाइडलाइन जारी की, इसमें कहा गया है कि तबादला खाली पद पर ही किया जाएगा।
यह है परेशानी का कारण
- इस बीच सरकार ने पंचायतीराज से शिक्षा विभाग में शिक्षकों के सेटअप परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस प्रक्रिया को 6डी नाम दिया जाता है। इसमें पंचायतीराज विभाग में एक तय अवधि तक नौकरी करने के बाद शिक्षकों को शिक्षा विभाग में आने की छूट रहती है।
- विभाग ने 10 अप्रैल तक सेटअप परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा में जो पद खाली हैं वे पद पंचायतीराज विभाग से सेटअप परिवर्तन करके आने वाले तृतीय श्रेणी शिक्षकों से भर जाएंगे।
- उधर, विभाग ने 20 अप्रैल तक तबादले के लिए आवेदन मांगे हैं। अब जब 10 अप्रैल को ही माध्यमिक शिक्षा में खाली पद भर जाएंगे तो तबादले कहां होंगे।
ऐसे हो रहा है धोखा
- 6 डी के तहत वर्ष 2012 तक के शिक्षकों को सेटअप परिवर्तन के जरिए माध्यमिक शिक्षा में लिया जाना है। तबादले भी इन्हीं शिक्षकों के होने हैं। वर्ष 2012 के बाद नियुक्त शिक्षकों के तबादले होने नहीं है।
- इसलिए 2012 से पहले लगे शिक्षक सेटअप परिवर्तन करके नई जगह लग जाएंगे, लेकिन जो बच जाएंगे। खाली पद नहीं होने के कारण उनके तबादले नहीं हो सकेंगे।
ऐसे हो रहा है विरोध
- खाली पद नहीं होंगे तो शिक्षक तबादला नहीं करा पाएंगे। इसलिए विभाग को पहले तबादले करने चाहिए। इसके बाद ही 6डी के तहत सेटअप परिवर्तन करना चाहिए। - शशिभूषण शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ
- जो शिक्षक तबादले के जरिए घर आने का इंतजार कर रहे हैं। वे शिक्षक 6डी से उपजी परिस्थितियों की भेंट चढ़ जाएंगे। समय रहते विभाग को इस मामले पर शिक्षकों के हित में कदम उठाना चाहिए। - रामकृष्ण अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु)
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से