आजमगढ़ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश बेसिक परिषद द्वारा 15,000 सहायक शिक्षक
भर्ती में फर्जी शैक्षिक अंक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे आजमगढ़
के 13 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।
साथ ही वित्त एवं
लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित
किया गया है कि संबंधित सहायक अध्यापकों द्वारा आहरित की गई धनराशि की
रिकवरी कराना सुनिश्चित करें। सभी के द्वारा प्रस्तुत फर्जी शैक्षिक प्रमाण
पत्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के थे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नियुक्ति
के उपरांत विभागीय निर्देशों के अनुपालन में काउंसिङ्क्षलग के समय प्रस्तुत
किए गए शैक्षिक अंक पत्रों के सत्यापन के लिए तीन सितंबर 2016 को कुल सचिव
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को पत्र प्रेषित किया गया था, जहां से
सत्यापन रिपोर्ट 28 फरवरी 2017 को कार्यालय को भेजी गई। सत्यापन रिपोर्ट के
परीक्षण कराया गया जिसमें वर्ष, परीक्षा एवं अनुक्रमांक सत्यापन विवरण
मेें फर्जी उल्लिखित है। ऐसे में कूटरचित व तथ्य को छिपाते हुए शैक्षिक
अंकपत्र व प्रमाण पत्र तैयार कर 15000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया
में धोखाधड़ी से चयन व नियुक्ति प्राप्त करके सहायक अध्यापक पद पर कार्यभार
ग्रहण कर लिया गया। इस संबंध में संबंधित को चार दिसंबर 2017 को कारण बताओ
नोटिस जारी किया गया था। यह भी निर्देशित किया गया था कि बीएसए कार्यालय
में 14 दिसंबर को स्वयं उपस्थित होकर पक्ष रखें लेकिन उपस्थित नहीं हुए।
यही नहीं डाक से जो स्पष्टीकरण भेजा गया, उसमें विश्वविद्यालय की ही
लिपिकीय त्रुटि बताई गई।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग