जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी
ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों के पदस्थापन व
स्थानान्तरण में सदैव पारदर्शिता के साथ काम किया है। सरकार ने आने के बाद
1 लाख 9 हजार लोगों को पदोन्नति दी और लगभग 40 हजार से ज्यादा शिक्षक नए
नियुक्त हुए हैं।
देवनानी ने इस संबंध में शून्यकाल में उठाए गए
मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि 1 लाख 46 हजार अध्यापकों का
काउन्सलिंग के माध्यम से पदस्थापन किया है। उन्होंने कहा कि इस काउन्सलिंग
पद्धति को पूरे देश में सराहा गया है। उन्होंने कहा कि सारी ग्राम पंचायतों
में एक साथ विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया।
उन्होंने कहा कि
राज्य सरकार ने असाध्य रोगों से पीड़ितों में पूर्णतः दृष्टिहीन, अधिक
दिव्यांग, असाध्य रोग केंसर पीड़ितों को भी राहत देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जहां भी विधि सम्मत होता है, मदद करने का प्रयत्न किया
जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि सारी परिवेदनाओं पर बिना किसी भेदभाव के विधि सम्मत नियमानुसार कार्यवाही की गई है और भविष्य में ऎसा ही किया जाएगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर