खुद की कमी बच्चों में निकालने वाले 214 शिक्षकों पर गिरी गाज - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 15 April 2017

खुद की कमी बच्चों में निकालने वाले 214 शिक्षकों पर गिरी गाज

सीकर . आठवीं में न्यून परिणाम देने तथा कारण बताओ नोटिस मिलने पर बच्चो व                                  माहौल को दोष देने वाले जिले के 214 शिक्षकों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक ने मंगलवार को ऐसे शिक्षकों को 17 सीसीए की चार्जशीट जारी कर दी।  
जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव व एडीइओ विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि जब तक चार्जशीट का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक संबंधित शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि व पदोन्नित रुकी रहेगी। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर निलम्बन सहित अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

 उन्होंने बताया कि आठवीं बोर्ड का परिणाम न्यून होने पर 27 प्रधानाध्यापकों व 505 विषय अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिसों के जवाब में अधिकतर शिक्षकों ने बताया था कि वे तो बच्चों को खूब पढ़ाते हैं,लेकिन बच्चे ही ध्यान नहीं देते। अनेक तो केवल पोषाहार खाकर ही चले जाते हैं। अनेक ने जवाब में बताया था कि बच्चों के घर पर पढ़ाई का  माहौल बेहतर नहीं है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई की बजाय खेलने व अन्य कार्यों में है। इस जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अब चार्जशीट जारी की गई है।

अब संस्था प्रधानों की बारी

एडीइओ विक्रम ङ्क्षसह ने बताया कि न्यून नामांकन पर अब संस्था प्रधानों को चार्जशीट दी जाएगी। साठ फीसदी से कम परिणाम आने पर प्रधानाध्यापकों तथा 40 फीसदी से कम आने पर विषय

अध्यापकों को नोटिस जारी किया गया था।

न्यून परिणाम देने में नीमकाथाना ब्लॉक सबसे आगे रहा।  यहां के

नौ विद्यालयों का परिणाम न्यून

रहा है।

कहां कितनों को मिली चार्जशीट

ब्लॉक         शिक्षक

लक्ष्मणगढ़         73

नीमकाथाना     37

दांतारामगढ़       33

पिपराली       17

फतेहपुर        14

श्रीमाधोपुर       14

पाटन         10

खण्डेला       10

धोद       06

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved