Advertisement

कामयाबी की कहानी-दिव्यांग योगेश ने नहीं हारी हिम्मत, दिखाया लोगों को RAS Officer बनकर

अजमेर। जब इरादा कर लिया ऊंची उड़ान का तो फिर कद क्या देखना आसमान का... कुछ इन्हीं शब्दों में अपनी सफलता की कहानी बयां करते हैं फॉयसागर रोड गोटा कॉलोनी निवासी योगेशकुमार खत्री।
आरएएस-2013 में चयनित योगेश ने दिव्यांग श्रेणी में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
उनका चयन राज्य सेवा में राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा के लिए किया गया है। अंधता रूपी शारीरिक अक्षमता को चुनौती देते हुए यह सफलता प्राप्त करने के बाद अब उनका सपना गरीबों और दिव्यांगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना है।
राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में योगेश ने बताया कि पिता सुरेश खत्री गोटा व्यवसायी और माता लीला गृहिणी हैं। परिवार में उनकी दो छोटी बहनें हैं। परीक्षा के लिए उन्होंने 10 से 12 घंटे तैयारी की। इसके अलावा खंगारोत एवं चौहान क्लासेज से ली गई कोचिंग भी काफी काम आई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोचिंग सेंटर के ज्वालाप्रताप सिंह खंगारोत और अपने दोस्तों देवेन्द्र सिंह शेखावत, विकास ओजवानी, तनुसूदन झा और नितेश सैनी को दिया।
योगेश ने स्कूली शिक्षा रामेश्वरम् विद्यापीठ तथा तोपदड़ा स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से पूरी की। उसके बाद कला संकाय में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से स्नातक शिक्षा ली। वे वर्तमान में एस. एस. राठौड़ शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज से बी. एड कर रहे हैं।
यह बने प्रेरणास्रोत
योगेश रेवेन्यू बोर्ड में आरएएस अधिकारी के. पी. सिंह को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। उन्होंने बताया कि सिंह भी दृष्टिबाधित हैं। लगभग एक दशक पूर्व उनके आरएएस में चयन पर पिता ने उन्हें कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया।
इनका मिला सहयोग
,
आदर्श नगर निवासी एवं प्रथम श्रेणी शिक्षक संदीप कुमार त्रिवेदी दृष्टिबाधित हैं। उन्होंने सोशल साइट पर एक ग्रुप बना रखा है। इसमें करंट अफेयर्स की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाती हैं। इस रिकॉर्डिंग से उन्हें अपनी तैयारी में मदद मिली।
अब परिवार को गर्व
योगेश ने बताया कि 2003 में एक सड़क दुर्घटना के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इस हादसे ने परिवार के सपनों को रौंद दिया। अब प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर पूरे परिवार को उन पर गर्व है।
पत्रिका से मिली मदद
प्रथम प्रयास में ही आरएएस में चयनित योगेश ने बताया कि राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित कृषि, उद्योग, अर्थव्यवस्था व समसामयिक विषयों से संबंधित लेखों से उन्हें अपनी तैयारी में काफी मदद मिली
राजस्थान शैक्षिक समाचार ग्रुप

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts