About Us

Sponsor

RPSC की स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 17 जुलाई से, यह रहेगा कार्यक्रम

अजमेर माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता के 13 हजार 98 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा 17 से 27 जुलाई तक सभी जिला मुख्यालयों पर एक हजार 500 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर होगी। कुल 19 विषयों के 13 हजार 98 पदों पर होने वाली स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए 5 लाख 73 हजार 165 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग ने सभी जिलों में परीक्षा केन्द्र तय कर दिए हैं।
परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को मोबाइल उपकरण, इलेक्ट्रोनिक गैजेट, घड़ी सहित अन्य उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
यह रहेगा कार्यक्रम
17 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक जागरुकता विषय की परीक्षा का आयोजन रखा गया है। 20 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक राजनीतिक विज्ञान, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक इतिहास की परीक्षा का आयोजन रखा है। 21 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक अंग्रेजी, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भूगोल की परीक्षा होगी। 22 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक रसायन विज्ञान, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक गणित एवं गृ़ह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 23 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक जीव विज्ञान, संगीत और सिंधी विषय की और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक वाणिज्य एवं दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी। 24 जुलाई सुबह 9 से 12 बजे तक हिन्दी और दोपहर 2 से 5 बजे तक संस्कृत की परीक्षा होगी। 25 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक समाजशास्त्र और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। 26 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक भौतिक विज्ञान और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ड्राइंग की परीक्षा होगी। 27 जुलाई को अंतिम दिन सुबह 9 से 12 बजे तक राजस्थानी विषय की भर्ती परीक्षा होगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts