अब वाइस चांसलर नियुक्ति में राजस्थान बनेगा रोल मॉडल - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 16 May 2016

अब वाइस चांसलर नियुक्ति में राजस्थान बनेगा रोल मॉडल

जयपुर। कुलपतियों के लिए अब आवेदन मांगे जाएंगे और समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी होगा। संभवतया यह पहल करने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा। हाल ही में कुलपतियों के चयन पर उठे सवालों के बीच राज्यपाल कल्याण सिंह ने यह पहल की है।

राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन का मामला तो हाईकोर्ट तक पहुंच गया है, जबकि जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन को लेकर विवाद सामने आया था। कुलाधिपति कल्याण सिंह ने राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे कुलपति पद पर योग्यतम व्यक्ति के चयन के लिए दिशा निर्देश तय किए हैं।


चयन में आएगी एकरूपता

अब संबन्धित विश्वविद्यालय के लिए गठित कुलपति चयन समिति दो बड़े समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगेगी। विज्ञापन संबन्धित विश्वविद्यालय एवं कुलाधिपति (राजभवन) की वेबसाइट पर भी प्रकाशित होगा।


प्रक्रिया से जहां कुलपति पद के लिए आवेदन करने का अधिक लोगों को मौका मिलेगा, वहीं चयन में पारदर्शिता आएगी। इससे विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों की चयन प्रक्रिया में एकरूपता भी आ सकेगी।


बताना होगा चयन का आधार

चयन समिति को कुलपति के लिए चिन्हित व्यक्तियों की उपयुक्तता का आधार बताना होगा। योग्य व्यक्तियों का तुलनात्मक विवरण तैयार करना होगा। समिति गठन के साथ ही चयन प्रक्रिया पूर होने की समय सीमा भी तय होगी। इससे विश्वविद्यालय को पद खाली होते ही नया कुलपति मिल सकेगा।


महिला को प्राथमिकता

समिति महिला अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता देगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महिला कुलपतियों की संख्या नाममात्र की है, जिसे राजस्थान पत्रिका प्रमुखता से उठाता रहा है।

नकल रोकने और हाजिरी पर जोर

राज्यपाल सिंह सरकार के सहयोग से चल रहे विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति हैं, एेसे में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से लेकर कुलपति चयन तक उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद यहां जहां परीक्षाओं में नकल रोकने पर सख्ती दिखाई है, वहीं कक्षाओं में छात्र और शिक्षकों की हाजिरी के लिए भी प्रयास शुरू किए हैं।


आवेदन में यह होगा

अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, विशेषज्ञता का क्षेत्र , सेवा सम्बन्धी जानकारी, प्रशासनिक पदों पर कार्य का विवारण, प्रकाशनों की विस्तृत जानकारी, पीएचडी और एमफिल के कितने छात्रों के मार्गदर्शक।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved