जयपुर| व्याख्याताभर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त विभाग ने व्याख्याताओं के 3 हजार पद और स्वीकृत किए हैं। अब पदों की संख्या 13 हजार हो गई है। इससे पहले वित्त विभाग ने व्याख्याताओं के 10 हजार पद ही स्वीकृत किए थे। शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए आरपीएससी को अभ्यर्थना भी भेज दी थी।
अब पद बढ़ने से शिक्षा विभाग आयोग को संशोधित अभ्यर्थना भेजने की तैयारी कर रहा है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए 13098 सेवानिवृत व्याख्याताओं को भी संविदा पर लगाया जाएगा। विभाग ने पहले 5 हजार रिटायर व्याख्याताओं को ही संविदा पर लगाने की योजना बनाई थी। अब संविदा पर लगने वाले रिटायर व्याख्याताओं के पदों में भी बढ़ोतरी की गई है। देवनानी ने बताया कि आरपीएससी से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक स्कूलों में सेवानिवृत शिक्षकों को लगाया जाएगा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC