झुके देवनानी, नीति से होंगे स्थानांतरण , बीस मिनट घटाया स्कूलों का टाइम - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 10 September 2015

झुके देवनानी, नीति से होंगे स्थानांतरण , बीस मिनट घटाया स्कूलों का टाइम

अजमेर। प्रदेश के सरकारी स्कूल अब 6 घंटे 10 मिनट तक खुलेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने समय बढ़ोतरी की मांग वापस ले ली है। राज्य के विद्यालयों का समय केंद्रीय विद्यालयों के बराबर रखा जाएगा। स्कूलों के समय बढ़ाने के आदेश इसी सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे।

देवनानी ने कहा कि देश के सभी प्रांतों में गर्मी-सर्दी के दौरान विद्यालयों का समय एक समान होता है। राजस्थान में भी सर्दी और गर्मी में विद्यालय समय एक समान रहेगा। विद्यालय समय परिवर्तन के संबंध में विभिन्न स्तरों पर सुझाव आए थे। सरकार ने जो नया समय निर्धारित किया है, उसके लिए सभी शिक्षक संगठनों ने सहमति जताई है।
नए सत्र से नया पाठ्यक्रम
देवनानी ने कहा सत्र 2016-17 से पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नवीन पाठ्यक्रम पढऩे को मिलेगा। नवीन पाठ्यक्रम में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ महापुरुषों की जीवनी को प्रमुखता दी जाएगी। नवीन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में ज्ञान वृद्धि के साथ-साथ वैश्विक प्रतिस्र्धा की चुनौतियों के अनुरूप ढालने में मददगार होगा।
89 हजार भर्ती की पहल
देवनानी ने कहा कि शिक्षा विभाग में 89 हजार पदों पर भर्ती की पहल की गई है। तीस हजार पद भरने के लिए रीट परीक्षा होगी। 13 हजार व्याख्याओं के रिक्त पद भरने की कार्रवाई जल्द शुरु हेागी। यह प्रक्रिया पूरी होने तक संविदा पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से 9 हजार पदों पर तथा 4010 पदों पर व्याख्याताओं की भर्ती की गई। विद्यालय सहायक के 34 हजार के करीब पद भी भर्ती के लिए प्रक्रियधीन है।
नीति से होंगे स्थानांतरण
अगले वर्ष शिक्षकों के स्थानान्तरण नीति के तहत होंगे। सरकार स्थानांतरण नीति तैयार करेगी। नीति को वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्तर पर सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। स्टाफिंग पैटर्न को लागू कर शिक्षण व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात में ही विद्यालयों में पदस्थापन हो। पहली बार डीईओ के 142 पद पदोन्नति से भरे गए हैं। विद्यालयो में नवीन पद सृजन के अलावा 5 हजार प्राचार्यों का पदस्थापन किया गया है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved