बाड़मेर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगे शिक्षकों के ६ डी में
माध्यमिक विद्यालयों में जाने से खुद को बचाने के लिए शिक्षकों ने
निर्धारित प्रपत्रों की सूचनाओं में गड़बड़ी तक की है।
अब विभाग इन तथ्यों की जानकारी जुटाने की मशक्कत में है। शिकायतें राज्य
स्तर तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग के कान खड़े होने लगे हैं। निकटवर्ती
जसाई गांव के एक शिक्षक के पास शाला दर्शन का कार्य था। जानकारी अनुसार
शिक्षक ने इसमें अपने पद स्थापन की तिथि २०१२ की बजाय २०१७ कर दी। एेसे में
उसको ६ डी में नहीं लिया गया और इसी स्कूल में रह गया। इसी तरह अन्य कई
स्कूलों में इस तरह की तिथियों में बदलाव कर खुद को बचाने की शिकायतें हो
रही हैं।
'शिक्षकों ने खुद ही ऑन लाइन सूचनाएं भरी हैं और किसी ने इस प्रकार की
गलती की है तो खुद जिम्मेदार है। इसकी जांच करवाकर कार्रवाई होगी।
- राजेश्वरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, बाड़मेर
नहरी पानी आज बालोतरा पहुंचेगा
बालोतरा. बालोतरा व क्षेत्र में मीठे
पानी की आपूर्ति के लिए बहुप्रतीक्षित पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना पेयजल
योजना का पानी बुधवार को बालोतरा पहुंचेगा। टेस्टिंग का यह पानी लूनी नदी
में डाला जाएगा। इसके कुछ दिन बाद परियोजना का शुभारंभ कर शहर बालोतरा में
नियमित रूप ये मीठे पानी की आपूर्ति की जाएगी।
गौरतलब है कि एक सप्ताह से अधिक समय से लाइन का टेस्टिंग कार्य चल रहा
है। जानकारी अनुसार मंगलवार रात जसोल तकपानी पहुंच गया था। यह बुधवार सुबह
यह बालोतरा पहुंचेगा। इससे पहले बागुंडी के पास लीकेज के चलते पानी की
टेस्टिंग प्रभावित हुई थी।
चालक, परिचालक व मैकेनिक धरने पर
रोडवेज के स्थानीय डिपो के ९६
परिचालक, ९० चालक व २७ मैकेनिक हड़ताल पर हैं। ***** जाम के दूसरे दिन
सरकार की ओर से किसी प्रकार की वार्ता नहीं हुई। धरना स्थल पर आत्माराम,
मोहम्मद मंजूद कुरैशी, खींयाराम, गोरखाराम, मंगलाराम, मोहनसिंह, कानाराम,
यूसुफ, हेमराज, रामलाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!