जोधपुर | शहर हो या गांव, हर जगह कानून-व्यवस्था संभालने की पहली कड़ी कांस्टेबल है, जो पटवारी से भी कम तनख्वाह पर दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं।
इन्हीं कांस्टेबलों की वेतन कटौती करने के बाद फैल रहे असंतोष की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति के संयोजक जयप्रकाश कुमावत ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि अपनी मांगों को लेकर गत दिनों पुलिसकर्मियों ने मैस का बहिष्कार कर सरकार का ध्यान अपनी इस पीड़ा की ओर खींचने का प्रयास किया था, लेकिन कई महीनों बाद भी उनकी परेशानी का निदान नहीं हो पाया है। इन पुलिसकर्मियों को अब भी वर्दी धुलाई जैसे भत्ते के नाम पर भी महज 113 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। फील्ड ट्रेवल अलाउंस के मात्र 500 रुपए दिए जाते हैं। एक सिपाही की ग्रेड पे 2400 रुपए है, जो पटवारी से भी कम है। पूर्ववर्ती सरकार ने पुलिसकर्मियों के वेतनमान में बढ़ोतरी की थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने सातवां वेतन आयोग लागू करने के साथ वेतन में 5 हजार रुपए की कटौती कर दी। ऐसे में इन जवानों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद भी पहले से कम तनख्वाह मिल रही है। इसके लिए कुमावत ने मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!