छोटी सरवा| उपखंड कुशलगढ़ के घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौखवाड़ा के
सीनियर स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए कमरों की भारी कमी है। साथ ही
पढ़ाने वाले शिक्षकों के पद भी रिक्त हैं। ऐसे में आक्रोशित ग्रामीण, सरपंच
और अभिभावकों ने सोमवार स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर शिक्षा विभाग के
खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
स्कूल के आगे बाजना मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सरपंच झमकुदेवी, पूर्व
सरपंच कमजीभाई, बहादुर निनामा, तोलु निनामा, मानजीभाई, विदेश डामोर समेत
ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा 1 से 12वीं तक 402 विद्यार्थी है। इनके बैठने
के लिए महज 6 कमरे है, वो भी जर्जर है। साथ ही शिक्षकों के स्वीकृत 22 में
से 17 पद रिक्त हैं। ऐसे में बच्चों का शैक्षिक भविष्य खतरे में हैं।
ग्रामीणों ने 1 अगस्त को उपखंड प्रशासन समेत संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर को
अवगत कराकर शिक्षकों के पद भरकर राहत देने की मांग की थी, लेकिन 10 दिन बाद
भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को स्कूल गेट पर ताले जड़कर सड़क पर
दो घंटे प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच कमजीभाई ने बताया कि सरकार ने हर
पंचायत मुख्यालय पर सीनियर स्कूल क्रमोन्नत तो कर दिए, लेकिन भौतिक और
शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई। जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए
भौतिक संसाधन और शिक्षकों की भारी कमी के कारण भविष्य बिगड़ रहा है। सोमवार
को विरोध प्रदर्शन करने के बाद डीईओ ने 16 अगस्त तक चार अध्यापकों को
लगाने का भरोसा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग