सीकर| सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2016 के विज्ञान विषय से महिला वर्ग में
प्रथम स्थान प्राप्त करने के बावजूद मेरिट के अनुसार मंडल आबंटित नहीं करने
के मामले से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई कर माध्यमिक शिक्षा विभाग
के शासन सचिव एवं निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जिले के लाखनी
गांव निवासी संगीता कुमारी की ओर से दायर याचिका में एडवोकेट संदीप
कलवानिया ने बताया कि प्रार्थिया ने आरपीएससी की ओर से निकाली गई सैकंड
ग्रेड शिक्षक भर्ती 2016 में विज्ञान में ओबीसी महिला वर्ग में आवेदन किया
था। भर्ती परीक्षा के परिणाम में प्रार्थिया ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान
प्राप्त कर सामान्य वर्ग में चयन हो गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चयनित
अभ्यर्थियों से मंडल आबंटित करने के लिए विकल्प पत्र मांगे गए। उसमें
प्रार्थिया ने चूरू, जयपुर एवं बीकानेर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता भरी
थी, लेकिन विभाग ने प्राथमिकता को नजर अंदाज कर उसे नियुक्ति के लिए उदयपुर
मंडल आबंटित कर दिया तथा इससे कम मेरिट वाली महिला अभ्यर्थियों को जयपुर
मंडल आबंटित कर दिया। याचिका में बताया कि विभाग को मेरिट एवं विकल्प पत्र
के दी गई वरीयता के अनुसार मंडल आवंटित करना चाहिए था, लेकिन विभाग ने
मनमाने तरीके से मंडल आबंटित किए हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग