भीलवाड़ा | जिले में ग्रेड थर्ड शिक्षकों का स्थायीकरण कार्य जिले के 9
बीईईओ के सहयोग नहीं करने से अटका हुआ है। प्रभावित शिक्षकों ने शुक्रवार
को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रांरभिक) द्वितीय राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन
देकर कार्रवाई करने की मांग की।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांद मल गुर्जर, महावीर
मीणा, बाबू लाल चौहान, प्रकाश चंद्र वर्मा, धर्मराज मीणा, अमर सिंह मीणा
आदि ने डीईओ को ज्ञापन देकर शीघ्र स्थायीकरण की मांग की। इधर, स्थायीकरण
कार्य में लापरवाही बरतने पर डीईओ ने मांडल, कोटड़ी, रायपुर, मांडलगढ़,
शाहपुरा, सहाड़ा, बनेड़ा, जहाजपुर एवं आसींद बीईईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
किया। डीईईओ शर्मा ने बताया कि ग्रेड थर्ड प्राथमिक व उच्च प्राथमिक
विद्यालय सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा-2012 के संशोधित परिणाम के कारण
समायोजन से बाहर होने वाले शिक्षकों के स्थायीकरण के संबंध में सूची 23
मार्च को संबंधित बीईईओ को भिजवाई गई थी। सूची को जांच के बाद भिजवाने के
लिए पाबंद किया गया था। लेकिन एक माह बाद भी बीईईओ ने सूची नहीं भिजवाई।
ऐसे में शिक्षकों के स्थायीकरण का कार्य अटक गया। कलेक्टर मुक्तानंद
अग्रवाल ने भी गत दिनों स्थायीकरण में देरी पर डीईईओ से बातकर नाराजगी जताई
थी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!