बूंदी. नई अंशदायी पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना चालू करने की
मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। कलक्ट्रेट में विरोध
प्रदर्शन कर शिक्षकों ने अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाया। रैली के रूप में
नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को
ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) नगर शाखा व शिक्षक संघ
राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि वर्ष २००४ के पश्चात राजकीय सेवा
में आने वाले कर्मचारियों पर राज्य सरकार की ओर से लागू की गई नई पेंशन
योजना एनपीएस का विरोध करते आ रहे हैं। कर्मचारी की पेंशन निधि का पैसा
म्यूचुअल फंड एवं शेयर बाजार में निवेश किया जा रहा है, जो कि उतार चढ़ाव
के अधीन आ रहा है। कर्मचारी अपने अंतिम दौर के लिए जमा किया गया पैसा यदि
सुरक्षित नहीं रहता तो योजना उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कलक्ट्रेट में
शाखा अध्यक्ष रामराज बराला ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष
अशोक उपाध्याय, मंत्री राजीव पावा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय ग्रामीण उपशाखा के
मंत्री मुकेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या
में शिक्षक मौजूद रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!