शाहजहांपुर : शिक्षा सामाजिक बदलाव का साधन है। देश विकास को नई
ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए देश की भावी पीढ़ी को शैक्षिक कौशल से परिपूर्ण
बनाने की आवश्यकता है।यह आवश्यकता हमारे देश के महान शिक्षक पूरी कर सकते
हैं।
यह विचार एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने व्यक्त किए। डॉ.
मिश्र एसएस कॉलेज में एनआईओएस द्वारा संचालित सेवारत अप्रशिक्षित
अध्यापकों के लिए द्विवर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य
अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा की महान परंपरा रही है लेकिन बदलते
हुए समय के साथ शिक्षकों को बदलने की आवश्यकता है। ज्ञान के नवीन क्षेत्रों
और शिक्षण की नवीन तकनीकों के साथ शिक्षकों को सामंजस्य बिठा कर अपने
लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वयं को तैयार करना होगा तभी कक्षाओं में भारत
के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो पाएगा। डॉ. राधाकृष्णन शोध अध्ययन पीठ की
निदेशक और शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीना शर्मा ने कहा कि
मनुष्य अन्य जीवों से इस लिए भिन्न है क्योंकि उसने अपने विकास के क्रम में
शिक्षा, धर्म, संस्कृति और भाषा का विकास किया है इसीलिए वह सभी प्राणियों
में सर्वश्रेष्ठ है। मनुष्य ही इस बात में सक्षम है कि वह अपनी जीवन
स्थितियों में लगातार सुधार कर सके। डॉ. प्रभात शुक्ल ने प्रतिभागियों को
15 दिवसीय व्यक्तिगत संपर्क सत्र पीसीपी के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न
गतिविधियों, सत्रीय कार्यों एवं इस दौरान प्रतिभागियों के दायित्वों से
उन्हें परिचित कराया। इस मौके पर डॉ. अमीर ¨सह, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री,
विद्या देवी, डॉ. अर¨वद शुक्ल, डॉ. अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग