अजमेर।
यह राज्य का ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसका अपना कोई संघठक कॉलेज नहीं है।
सरकार और यूजीसी भी बेफिक्र हैं। विश्वविद्यालय ने अपने लिए ऐसा कोई कॉलेज
बनाने का विचार भी नहीं किया है। हम बात कर रहे हैं महर्षि दयानंद सरस्वती
विश्वविद्यालय की। जहां सिर्फ योजनाएं बनती हैं, पर प्रशासन अमली जामा
पहनाने में फिसड्डी रहता है।
1 अगस्त 1987 को स्थापित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का कोई संघठक कॉलेज नहीं है। जबकि राज्य में राजस्थान विश्वविद्यालय, उदयपुर के एम.एल. सुखाडिय़ा और जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के संघठक कॉलेज हैं। कुछ नए खुले विश्वविद्यालयों को भी सरकार ने संघठक कॉलेज प्रदान किए हैं।
सिर्फ बनती यहां योजनाएं
विश्वविद्यालय सहित शहर के
विद्यार्थी, शिक्षक पिछले तीस साल से संघठक कॉलेज बनाने की मांग करते रहे
हैं। तकनीकी और सियासी कारणों से सरकार स्तर पर इसे कभी मंजूरी नहीं मिली।
लिहाजा पिछले साल कार्यवाहक कुलपति ने विश्वविद्यालय का अपना संघठक कॉलेज
खोलने की योजना बनाई। इसमें ऑनर्स स्तर के रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाया जाना
प्रस्तावित है। सात महीने में इस प्रस्ताव का अता-पता नहीं है। इसी तरह
एफ.एम. रेडियो, सचिन तेंदुलकर स्टेडियम, शिक्षकों की भर्ती, बरसाती पानी को एकत्रित करने के लिए रूफ टॉप योजना, प्रतिवर्ष कैंपस में रोजगार मेला, विद्यार्थी परामर्श केंद्र जैसे प्रस्ताव भी फाइलों में घूम रहे हैं।
मिलती है पहचान
संघठक कॉलेज से विश्वविद्यालयों को
पहचान मिलती है। इससे उनकी शैक्षिक स्थिति और विद्यार्थियों की संख्या
बढ़ती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुम्बई यूनिवर्सिटी, कोलकाता विश्वविद्यालय,
राजस्थान विश्वविद्यालय के संघठक कॉलेज हैं। इनके बूते ही यह
विश्वविद्यालय अग्रणीय माने जाते हैं।
देंगे स्टार्ट अप में सहयोग
उद्यम लगाने के इच्छुक
विद्यार्थी अथवा नौजवान को विश्वविद्यालय स्टार्ट अप योजना में सहयोग देगा।
इसके तहत उनके प्रोजेक्ट का विश्वविद्यालय का दल तकनीकी, आर्थिक और
सामाजिक परीक्षण करेगा। दल की सहमति होने पर स्टार्ट अप के लिए नियमानुसार
ऋण मुहैया कराया जाएगा। ताकि विद्यार्थी अपना उद्यम स्थापित कर सकें। यह
योजना भी फिलहाल कागजों में ही घूम रही है।
यह योजनाएं भी होंगी शुरू
-ट्रांसजेंडर्स को विभिन्न पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क शिक्षा
-90 अथवा 95 प्रतिशत अंकों वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च वहन करेगा विश्वविद्यालय
-खेलों में राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा
-विभिन्न युद्ध अथवा घटनाओं में शहीद कार्मिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग