15 लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आई थी भाजपा, सच्चाई है कोसों दूर, इतना भी नहीं मिला राजस्थान को - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 24 February 2017

15 लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आई थी भाजपा, सच्चाई है कोसों दूर, इतना भी नहीं मिला राजस्थान को

जयपुर। राजस्थान में सुराज लाने का चुनावी वादा कर सत्ता में आई भाजपा के युवाओं को नौकरी देने के वादे सब्जबाग ही दिखाई दे रहे हैं। बहुत कम हुआ है काम, जनता से जुड़े महकमे भी हो रहे प्रभावित...

भाजपा यहां 3 साल में सीधी भर्ती से 71,172 पद ही भर पाई
पांच साल में 15 लाख युवाओं को रोजगार से जोडऩे के वादे के युवाओं में जागी उम्मीद जहां धूमिल हो गई है, वहीं सरकार तीन साल में सीधी भर्ती से 71172 पद ही भर पाई। जबकि सरकारी नौकरियों में कर्मियों की सेवानिवृति की रफ्तार इससे कही ज्यादा है।
जनवरी 2014 से 2016 तक सरकारी महकमों में 2,66,359 पद खाली हो चुके हैं। राज्य के 110 महकमों में जहां सीधी भर्ती प्रक्रिया से पद भरे जाते हैं, वहां 8,92,368 पद स्वीकृत है। भाजपा ने अपने विधानसभा के चुनावी घोषणा-पत्र 'सुराज संकल्प' में युवाओं को 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था।
अब सरकार में प्रचंड बहुमत के साथ आई भाजपा अपना आधे से ज्यादा कार्यकाल पूरा कर चुकी है। लेकिन नौकरियां देने के मामले में अपने वादे का दस फीसदी भी पूरा नहीं कर पाई है। सरकार के मंत्री अपने इस वादे को लेकर गलियां तलाश रहे है। संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने अपनी पार्टी के रोजगार देने के वादे पर कहा कि बात सरकारी नौकरियों की नहीं थी।
शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस महकमा सबसे ज्यादा प्रभावित
सरकारी नौकरियों में लगभग ठप्प पड़ी भर्तियों से सरकारी महकमों के हालात खराब होते जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर जनता से सीधे जुड़े महकमों पर पड़ रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस जैसे महकमों में पद खाली होने से सरकार की कार्यशैली प्रभावित हो रही है। पुलिस महकमे में 14680 पद रिक्?त हैं।
वहीं शिक्षा और चिकित्सा की बात करें तो इस महकमे के हालत ज्यादा खराब हैं। अकेले शिक्षा विभाग में 1,68,747 पद खाली हैं। वहीं प्रदेश के चिकित्सालय भी डॉक्टरों की बाट जोह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में 26,123 पद खाली हैं।
जनता से जुड़े महकमे हो रहे हैं प्रभावित
आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र सुराज संकल्प के चौथे भाग के 33 नंबर पर दर्ज है लाखों नौकरियां देने का वादा। लेकिन तीन साल में 2,66358 पद खाली हुए, जबकि मात्र 71172 पद भरे गए हैं। यानी 15 लाख के वादे के सामने इतना सा भी नजर नहीं आता।
15 लाख नौकरियों के वादे का क्या हुआ: संघ
भाजपा ने सरकार में आने से पहले युवाओं को पांच साल में 15 लाख नियुक्तियां देने का वादा किया था। हर गांवों में बेरोजगारों की फौज तैयार हो रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा को इस वादा खिलाफी का परिणाम दिखेगा।
- उपेन यादव, अध्यक्ष, राजस्थान बेरोजगार संघ।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved