Advertisement

छोड़ी गई खामियों पर चार घंटे तक सही करते रहे गलतियां

अलवर. स्टाफिंग पैटर्न में शिक्षकों के समायोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को की गई ऑनलाइन काउंसलिंग में भी गड़बडि़यां नहीं थम पाई। शाला दर्पण में संस्था प्रधानों की ओर से विवरण भरने के दौरान छोड़ी गई खामियों के कारण शिक्षकों के साथ ही विभाग को भी परेशान होना पड़ा।
त्रुटियां इस कदर थी कि शिक्षा विभाग को दो नहीं बल्कि तीन बार सूची में बदलाव करना पड़ा। तब कहीं जाकर शिक्षक शांत हुए।
बदलती रही सूची
कला भारती ऑडिटोरियम में शिक्षकों की ऑनलाइन काउन्सलिंग के लिए पहले इंटरनेट एक पात्रता सूची जारी की गई थी, जिसमें कई खामियां थी। इस पर रविवार रात 10 बजे एक सूची चस्पा की गई, लेकिन इसमें भी गलतियों की भरमार थी। सोमवार  सुबह एक सूची और चस्पा की गई, लेकिन इस पर भी बवाल नहीं थम सका। त्रुटियों को लेकर महिला शिक्षकों ने अधिकारियों के समक्ष काफी रोष जताया।
इस पर दोपहर 1 बजे तक इस नई सूची के सम्बन्ध में परिवेदनाएं ली गई। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की मध्यस्थता में इन परिवेदनाओं का निस्तारण किया गया। इसके बाद  दोपहर 2 बजे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया हुई, जो देर शाम तक चलती रही। इस अवसर पर शिक्षक नेता पंचायती राज कर्मचारी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री विनोद पाल यादव,  शिक्षक संघ सियाराम के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, शिक्षक नेता दुर्गेश शर्मा व मुकेश मीणा सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित थे।
जानकारियां ही गलत भर दी
ऑनलाइन काउंसलिंग में सबसे अधिक परेशानी गलत विवरण भरने के कारण हुई। जानकारों ने बताया कि शाला दर्पण में संस्था प्रधानों की ओर से गलत जानकारियां भर दी। ये ही कारण है कि पात्रता सूचियों में त्रुटियां आती रही।
फोन आया तो पता लगा
शिक्षकों की ऑनलाइन काउन्सलिंग में सोमवार को कई शिक्षकों ने बताया कि सुबह लगी सूची में उनका नाम जोड़ दिया गया, जिसके बारे में उन्हें किसी अन्य शिक्षक का फोन आने पर पता लगा। इससे विकल्प देने में परेशानी आएगी। उन्हेांने पर्याप्त समय देने की गुहार लगाई।
कुछ एेसी रही त्रुटियां
शिक्षक रविन्द्र शर्मा का कहना है कि वे पूर्व सैनिक है। निदेशक ने पूर्व सैनिकों की प्राथमिकता से सुनवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसी प्रकार  शिक्षिका संगीता यादव ने बताया कि उनका दो जगह नाम है लेकिन उनकी परिवेदना ही नहीं ले रहे हैं। वहीं माचाड़ी  के शिक्षक बच्चन शर्मा का कहना है कि उनकी नियुक्ति गलत है और एेसी ही शिकायत  भगवाड़ी कला की शिक्षिका राजबाला यादव ने भी बताई।
कई शिक्षिकाओं ने बांटी मिठाई
ऑनलाइन प्रक्रिया में बहुत सी ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षिकाओं को शहर में नौकरी करने का अवसर मिल गया। इसके चलते कई शिक्षिकाओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कइयों की आंखों से अश्रुधारा निकल पड़ी।
आज रहेगा अवकाश
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आनॅलाइन काउंन्सलिंग का अवकाश रहेगा। बुधवार को लेवल- 1 और लेवल 2 के वो अभ्यर्थी जो अभी तक अनुपस्थित थे, उनकी परिवेदनाएं सुनी जाएगी।
पारदर्शिता बरती
ओमप्रकाश शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम ने बताया कि ऑनलाइन काउन्सलिंग में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है। अलवर जिले में लेवल-1 के सर्वाधिक 1 हजार 72 साक्षात्कार हुए हैं, जबकि लेवल-2 के साक्षात्कार भी अन्य जिलों से अधिक हुए हैं। सूची में गलतियों को सही करने के बाद ही काउंसलिंग की गई।
15 परिवेदनाओं का निस्तारण
मनमोहन शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय ने बताया कि अंग्रेजी की काउन्सलिंग में 15 परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें 28 शिकायतें एेसी थी, जिनका यहां निस्तारण नहीं हो सकता था। सोमवार को कुल 322 लोगों की ऑनलाइन काउन्सलिंग हुई।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts