दीवाली बंपर / 12 हजार पदों की एलडीसी और 2 हजार पदों की पशुधन सहायक भर्ती का परिणाम जारी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 26 October 2019

दीवाली बंपर / 12 हजार पदों की एलडीसी और 2 हजार पदों की पशुधन सहायक भर्ती का परिणाम जारी

जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने धनतेरस पर शुक्रवार को बेरोजगारों को दीवाली का तोहफा देते हुए 2 बड़ी भर्तियों का परिणाम जारी कर दिया। इसमें 12456 पदों की एलडीसी भर्ती-2018 के दूसरे चरण की गति और दक्षता परीक्षा का परिणाम और 2149 पदों की पशुधन सहायक भर्ती-2018 का संशोधित परिणाम शामिल हैं। इसके अलावा पीटीआई भर्ती-2018 का भी बची हुई सीटों पर 280 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को सिफारिश भेज दी।


पदों के मुकाबले डेढ़ गुणा के हिसाब से एलडीसी भर्ती में 18429 और पशुधन सहायक भर्ती में 3229 अभ्यर्थियों को दस्तावेज और पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत का कहना है कि बोर्ड ने वादा निभाते हुए एलडीसी भर्ती का परिणाम दीवाली से पहले जारी कर अभ्यर्थियों को राहत दी है। पशुधन सहायक भर्ती का भी संशोधित परिणाम जारी कर दिया। अब जल्दी ही दस्तावेज जांच की तिथियां जारी कर दी जाएगी। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि बेरोजगार लंबे समय से इन भर्तियों का परिणाम जारी करने को लेकर संघर्ष कर रहे थे। अब दीवाली से पहले उनको बड़ी खुशी मिली है।

एलडीसी : 18429 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच जल्द
बोर्ड ने डेढ़ साल पहले निकाली एलडीसी भर्ती-2018 की दूसरे चरण की गति और दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस भर्ती में 12456 पद हैं। 18429 अभ्यर्थियों को दस्तावेज और पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में रिकॉर्ड 13,90,014 अभ्यर्थियों ने भाग्य आजमाया था। प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल अगस्त-सितंबर में हुई थी। इसका परिणाम 7 मार्च को जारी किया गया। जिसमें 3 गुणा अभ्यर्थी 36549 को दूसरे चरण की परीक्षा के योग्य घोषित किया गया था। दूसरे चरण की गति और दक्षता परीक्षा 3 से 6 सितंबर तक जयपुर में आयोजित हुई। इसके बाद से ही परिणाम का इंतजार था।

कटऑफ (नॉन टीएसपी) 

सामान्य  215.4625
सा. महिला 202.6373
एससी 184.1763
एससी महिला 125.7515
एसटी 170.1364
एसटी महिला 118.5360
ओबीसी 207.6807
ओबीसी महिला 192.0363
एमबीसी 186.0672
एमबीसी महिला 138.1876

पीटीआई भर्ती में 280 नए अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
पीटीआई भर्ती-2018 में 280 अभ्यर्थियों का नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से चयन किया गया है। बोर्ड ने इनकी सूची जारी कर दी है। इस भर्ती का 26 सितंबर को अंतिम परिणाम जारी किया गया था। इसमें 4655 पदों पर केवल 3627 अभ्यर्थी ही नियुक्ति के योग्य मिले थे। इस कारण 1028 पद खाली रह गए थे। इसके बाद बोर्ड ने बचे हुए पदों पर चयन के लिए दस्तावेज और पात्रता जांच को लेकर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थी। इन आपत्तियों के निस्तारण में बोर्ड को 280 अभ्यर्थी और योग्य मिल गए। इनकी नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को अनुशंषा भेज दी गई। अब भी इस भर्ती के 748 पद खाली पड़े हैं।

पशुधन सहायक भर्ती : 2149 पदों के लिए 3229 के दस्तावेजों की जांच 
बोर्ड ने पशुधन सहायक भर्ती का संशोधित परिणाम जारी किया। इसमें 2149 पद हैं। इन पदों के डेढ़ गुणा के हिसाब से 3229 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस भर्ती में एक सवाल का उत्तर बदलने के चलते परिणाम को संशोधित करना पड़ा है। इससे पहले इस भर्ती का परिणाम 29 जनवरी को जारी किया गया था। इस परिणाम में एक सवाल के जबाव पर आपत्ति को लेकर अभ्यर्थी कोर्ट चले गए थे। इसके बाद कोर्ट ने परिणाम जारी करने के आदेश जारी किए थे।

संशोधित कटऑफ (नॉनटीएसपी) 


जनरल 148.924
जनरल महिला 128.0269
एससी 135.5228
एससी महिला 79.8503
एसटी 120.3918
एसटी महिला 69.193
ओबीसी 144.4901
ओबीसी महिला 117.4889
एमबीसी 138.5251
एमबीसी महिला 90.3485

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved