अस्थाई पात्रता सूची में शामिल शिक्षकों से 8 तक आपत्तियां मांगी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 5 April 2019

अस्थाई पात्रता सूची में शामिल शिक्षकों से 8 तक आपत्तियां मांगी

अस्थाई पात्रता सूची में शामिल शिक्षकों से 8 तक आपत्तियां मांगी
बांसवाड़ा| शिक्षा विभाग ने स्कूलों में रिक्त व्याख्याताओं के पद भरने के लिए वर्ष 2019-20 की डीपीसी करने की तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने करीब 22 हजार विभिन्न विषयों के पात्र व्याख्याताओं की अस्थाई वरीयता सूची जारी कर आपत्तियां मांगी हैं।
संयुक्त निदेशक से जारी इन अस्थाई पात्रता सूची में 22 हजार 347 ऐसे वरिष्ठ अध्यापकों के नाम हैं, जो व्याख्याताओं के पदों की पात्रता रखते है। अस्थाई पात्रता सूची में शामिल शिक्षकों से 8 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई है। उन वरिष्ठ अध्यापकों से भी आपत्तियां मांगी गई है, जिनका इस सूची में नाम नही है लेकिन वे व्याख्याता पदों की पात्रता रखते है। इसके अलावा जन्म तिथि, योग्यता, पदस्थापन स्थान आदि में भी संशोधन होने पर निर्धारित प्रपत्र में सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को विभिन्न विषयों के वरिष्ठ अध्यापक जिस विषय के व्याख्याता होने की पात्रता रखते हो उनके विषय की जांच करने के बाद ही प्रस्ताव निदेशालय को भेजने को कहा है।
वर्ष 2019-20 की नियमित डीपीसी : शिक्षा विभाग डीपीसी वर्ष 2019-20 की नियमित डीपीसी कर पदोन्नति से पदों को भरने के प्रयास में है ताकि आगामी शिक्षण सत्र में स्कूलों में व्याख्याताओं के पद भरे जा सके।
तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। विभाग में 1 मार्च तक करीब 9 हजार व्याख्याताओं के पद खाली बताए गए हैं। स्वीकृत पदों में से आधे पद सीधी भर्ती से तथा आधे पद पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है।

COMMENT
Recommended

पॉपुलर वीडियो
और देखें

विज्ञापन

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved