अलवर: राजस्थान
के जाने माने एप डेवलपर अलवर के शिक्षक इमरान खान मेवाती और राजगढ़ चूरू की
सुमन जाखड़ को राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार से नवाजा जायेगा. केंद्रीय मानव
संसाधन विकास मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले देश के 45 शिक्षकों के नाम
की घोषणा की जिसमे राजस्थान से भी नाम शामिल किये गए. 5 सितम्बर को शिक्षक
दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में इन्हें सम्मानित किया जायेगा.
39 वर्षीय इमरान खान अलवर
जिले के मालाखेड़ा के खारेड़ा गांव के निवासी हैं. उनके पिता एक एक किसान
हैं. इमरान के चार भाई और तीन बहन है. सभी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर
रहे है. खुद इमरान अलवर के संस्कृत विद्यालय में प्राइमरी सेक्शन के गणित
के अध्यापक हैं. लेकिन आज उन्हें देश में एप डेवलपर के नाम से पहचाना जाता
है.
एप बनाने की शुरुआत 2012 में हुई जब एनसीआरटी साइंस का पहला एप बनाया.
उसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के काम आने वाले ऐसे लाभकारी अनेको
एप बनाये. आज उनके यूजर लगभग डेढ़ करोड़ हैं.
सबसे बड़ी बात ये है निस्वार्थ सेवा से काम कर रहे इमरान ने करोड़ो रूपये
के एप निशुल्क सरकार को समर्पित कर दिए. इमरान चर्चा में तब आये जब 2015
नवम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड में अपने भाषण में उनका जिक्र किया.
इमरान अब तक करीब ऐसे 80 एप बना चुके हैं. इन दिनों राजस्थान सरकार
के लिए दिशारिया एप बना रहे है. जो कि प्रतियोगी परीक्षओं से संबंधित है.
खबर के मुताबिक यह ऐप कॉलेज छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में
वरदान साबित होगा.
इमरान को अब तक देश में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका
है. जिसमे नेशनल आईटीसी अवार्ड, स्टेट टीचर अवार्ड, भामाशाह अवार्ड, मेकर्स
ऑफ़ इंडिया, और सोशल हीरो अवार्ड जैसे सम्मान शामिल हैं.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!