जोधपुर | सरकारी स्कूलों में फर्जी नामांकन रोकने के लिए स्टूडेंट्स के लिए
आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। 2700 सरकारी स्कूलों में से 1
लाख 20 हजार के ही आधार कार्ड बन पाए हैं। शेष 40 प्रतिशत छात्र-छात्राओं
के आधार कार्ड बनाने के लिए संस्था प्रधान मशक्कत कर रहे हैं।
आधार कार्ड
को स्टूडेंट्स के नामांकन, पोषाहार और छात्रवृत्ति से जोड़ा गया है। शिक्षा
विभाग पोर्टल पर विद्यार्थी आधार नंबर को ऑनलाइन दर्ज कर रहा है। इसके लिए
जयपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर निर्देश भी जारी कर दिए
हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सख्ती की तो 60 प्रतिशत स्टूडेंट्स के आधार
कार्ड बना दिए गए। आधार कार्ड बनने से आरटीई में दाखिल होने वाले
स्टूडेंट्स के बारे में भी पूरी जानकारी आसानी से मिल रही है। साथ ही दोहरा
भुगतान भी नहीं हो रहा। बैंक खातों से आधार लिंक होने की वजह से
छात्रवृत्ति दूसरे छात्रों के खातों भी नहीं जा सकती। जिला शिक्षा अधिकारी
प्रारंभिक धर्मेंद्र कुमार जोशी ने बताया, कि स्कूलों में कैंप लगाकर सभी
बच्चों के आधार कार्ड बना दिए जाएंगे। उन्होंने बताया, कि निजी मान्यता
प्राप्त स्कूलों में एडमिशन लेने वाले आरटीई के बच्चों के आधार कार्ड व
प्रवेश रजिस्टर में अंतर आ रहा है तो इसको भी सही करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों की पुनर्भरण राशि रोक दी जाएगी। जिला शिक्षा
अधिकारी माध्यमिक प्रथम रामेश्वरलाल जोशी ने बताया, कि आधार कार्ड बनाने के
लिए संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग