बांसवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में शुक्रवार को अजीब हालात सामने आए, जब डीईओ के सामने एक शिक्षक बिफरने लगा। गैरहाजिर रहने पर तनख्वाह काटने की सख्ती पर प्राचार्य से स्कूल में उलझने के बाद उसने यहां भी अमर्यादित होकर बदजुबानी नहीं छोड़ी, तो डीईओ ने उसे निकल जाने को कह दिया।
हुआ यूं कि सीनियर सैकंडरी स्कूल भलेर भोदर की प्राचार्य आनंदी कटारा अपने अधीन सैकंड ग्रेड शिक्षक श्रीकांत मीणा की ओर से स्कूल में किए जा रहे बर्ताव से परेशान होकर डीईओ कार्यालय पहुंची। यहां अपनी पीड़ा बताते हुए वे रो पड़ीं। उन्होंने डीईओ आरपी द्विवेदी को बताया कि मीणा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहे। इस बारे में जवाब मांगने पर भी नहीं दिया, तो उन्होंने तनख्वाह काटी। फिर इस बारे में चर्चा पर जवाब मांगा, तो नहीं भी जवाब दिया और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर दुर्व्यवहार किया। ऐसे माहौल में काम करने में खुद को अक्षम बताते हुए कटारा का गला रुंध गया। इस पर डीईओ ने शिक्षक मीणा को हाथों-हाथ नोटिस थमाया। कार्यालय अधीक्षक से इसे लेने से इनकार कर मीणा यह कहकर डीईओ के सामने ही अड़ गए कि मैंने छुट्टी की सूचना दी थी और पहले नोटिस में संशोधन किया जाए, तभी वह उसे लेगा।
बहस ज्यादा बढ़ी, तो उस दौरान मौजूदा पृथ्वीगंज स्कूल के प्राचार्य वसुमित्र सोनी ने दखल दिया और इसे उच्चाधिकारी के सामने अनुशासनहीनता बताते हुए मीणा को लिखित जवाब में अपनी बात कहने की सलाह दी, लेकिन वे ठस से मस नहीं हुए। इस पर डीईओ द्विवेदी ने शिक्षक को तुरंत रवाना कर दिया। बाद में प्राचार्य कटारा भी वस्तुस्थिति से अवगत करवाकर डीईओ से आगे के दिशा-निर्देश लेने के बाद लौट गई।
दफ्तर में भलेर भोदर स्कूल के शिक्षक श्रीकांत मीणा का रवैया खराब था। समझाने पर भी बात नहीं मानी, इसलिए रवाना करना पड़ा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल की प्राचार्य को अगले आदेश तक उनकी तनख्वाह नहीं बनाने के निर्देश दिए हैं। -आरपी द्विवेदी, डीईओ माध्यमिक
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग