अल्प मानदेय पर काम कर रहे प्रदेशभर के शिक्षाकर्मियों ने नियमित करने समेत
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राजधानी जयपुर में आक्रोश रैली निकाली.
रैली में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पैरा-टीचर,
मदरसा पैरा-टीचर, शिक्षाकर्मी जयपुर पहुंचे.
शिक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों
को पूरा करने के लिए सड़कों पर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. रैली
में बड़ी संख्या में महिला पैरा-टीचर्स भी शामिल हुईं.
शिक्षाकर्मियों की रैली दोपहर 12 बजे 22 गोदाम से शुरू हुई. बाद में रैली
विधानसभा के टी पॉइंट पहुंची. वहां शिक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर
जोरदार नारेबाजी की. शिक्षाकर्मियों की मांग थी कि विद्यालय सहायक भर्ती
पूरी की जाए. प्रबोधक भर्ती की तर्ज पर उन्हें नियमित किया जाए. इसके साथ
ही समान काम समान वेतन की भी मांग की गई. शिक्षाकर्मियों में इस बात को
लेकर भी जबर्दस्त आक्रोश था कि इस बजट में उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज
किया गया है. प्रदर्शन कर रहे शिक्षाकर्मियों ने मांगें नहीं माने पर आगामी
विधानसभा चुनावों का बहिष्कार कर राज्य सरकार को सबक सिखाने की भी बात
कही.
रैली में पैरा टीचर्स संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह, मदरसा
पैरा टीचर्स संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष आजम पठान और महिला पैरा टीचर्स
संघ राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष कमलेश चौधरी समेत राजस्थान के कोने कोने से
आए हुए शिक्षाकर्मी शामिल हुए.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से