उदयपुर | शिक्षाविभाग के तृतीय श्रेणी शिक्षक और बीएलओ भीमराज गायरी को
सोशल मीडिया ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में निलंबित कर दिया
गया।
बड़गांव के सोनारिया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और
बीएलओ का कार्यभार संभाल रहे भीमराज ने बीएलओ नाम से बने सोशल मीडिया ग्रुप
में समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी शिकायत कलेक्टर के
पास पहुंची। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी गिरिजा वैष्णव ने
अध्यापक भीमराज गायरी को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी वैष्णव ने
बताया कि भीमराज काे निलंबित कर डीईओ कार्यालय उदयपुर मुख्यालय रखा गया है।
बीएलओ गायरी का कहना है कि उनका मोबाइल आठ वर्षीय पोते के पास था। उसने
गलती से मैसेज सभी ग्रुप में फॉरवर्ड कर दिया। मुझे जैसे ही यह पता चला
मैंने सभी ग्रुप में और तहसीलदार से क्षमा मांगी थी। मुझे तो ये फोन चलाना
भी नहीं आता है। जब से मुझे बीएलओ का कार्यभार दिया गया, मुझे जबरन यह
मोबाइल लेने को कहा गया और ग्रुप में जोड़ा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग