बाड़मेर | प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को
भरने के लिए ग्रेड थर्ड शिक्षकों की काउंसलिंग शनिवार को आठवें दिन भी
जारी रही। सुबह 8 बजे सिलसिलेवार शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने की
प्रक्रिया शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रही।
शिक्षकों ने अपनी पसंद के
स्कूल के विकल्प भरे। अभ्यर्थियों को वरीयता क्रमांक के अनुसार काउंसलिंग
करके उन्हें रिक्त पदों वाली स्कूलों में पदस्थापन दी गई। पिछले आठ दिनों
में करीब 3500 शिक्षिकाओं व शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। रविवार
तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। कल्याणपुर, पचपदरा, बालोतरा, समदड़ी, पाटोदी,
सिवाना, बायतु, बाड़मेर, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना ब्लॉक की स्कूलों में लेवल
प्रथम के सभी पद भरे जा चुके हैं। अब काउंसलिंग से शेष रहे करीब 250
शिक्षकों को शिव, चौहटन, सेड़वा, धनाऊ, गडरारोड, रामसर व शिव ब्लॉक के
स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। रीट प्रथम लेवल में बाड़मेर के लिए 4306
शिक्षक दिए गए। काउंसलिंग में 500 शिक्षक अनुपस्थित रहे। 3750 शिक्षकों की
काउंसलिंग रविवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद जिला स्थापना कमेटी की बैठक
में अनुमोदन के बाद नियुक्तियां देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग