नीमकाथाना/गणेश्वर| दीपावासपंचायत के घाटा गुवार के राउमावि के एक शिक्षक
को प्रतिनियुक्ति पर अन्यत्र लगाने के विरोध में स्कूली बच्चों ने
ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल के मुख्य
गेट पर ताला जड़ दिया। करीब दो घंटे तक जमकर नारेबाजी की गई।
मामले में
शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर ताला खोला गया। ग्रामीणों
ने कहा तीन दिन में शिक्षक नहीं लगाने पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
दरअसल यहां के स्कूल में शिक्षकों के 9 पद स्वीकृत है। इनमें एक पद पहले से
रिक्त है।
वहीं एक अन्य शिक्षक नरेन्द्र कुमार को प्रतिनियुक्ति पर फतेहपुर लगा
दिया। जिससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसी को लेकर लोगों में
आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान चिपलाटा सहकारी समिति अध्यक्ष जगदीश गुर्जर,
कैलाश चंद्र, बोदूराम, नाथूराम, श्योपाल, भगवानाराम, राकेश, सुभाष,
रामजीलाल, रमेश गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग