बेरोजगार युवाआें पर हुए लाठीचार्ज के बाद पायलेट ने साधा राज्य सरकार पर निशाना - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 9 October 2015

बेरोजगार युवाआें पर हुए लाठीचार्ज के बाद पायलेट ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

जयपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बेरोजगार शिक्षको पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर फायर खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश में महिलाओं, दलितों, किसानों आैर नौजवानों पर बढ़ रहे अत्याचारों के लिए भाजपा के निरंकुश शासन को जिम्मेदार बताया है।
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार की असंवेदनशील कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।
अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे है। प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बन गया है। दलितों के साथ अत्याचार चरम पर है जिसे खुद देश व प्रदेश के क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने पुष्ट किया है। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार रीट आयोजित करवाने की मांग लेकर भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे युवक-युवतियों पर सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज ने एक बाद फिर भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है।
पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को अपनी नीति का केन्द्र बिन्दु बनाकर समस्त लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग करने व वाजिब हक मांगने पर लाठीचार्ज जैसी दमनात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ता है।
पायलट ने कहा कि जनता ने भाजपा को जनादेश जनहित के कार्य करते हुए जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिया है ना कि जनता के दमन के लिए।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved