जयपुर। राजस्थान बजट 2018-19 में शिक्षा
विभाग में 77100 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा
राजे ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए घोषणाओं का पिटारा खोला
तो खुशियों की सौगात निकलने लगी।
शिक्षा के क्षेत्र में बंपर भर्तियों की
घोषणा से बेराेजगार नौजवानों में हर्ष की लहर है। इसके अलावा कई स्कूलों को
क्रमोन्नत करने और प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में दुग्ध पोषाहार
देने की योजना भी इस बजट में बताई गई है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
ने सोमवार को बजट पेश करते हुए कुल 77100 रिक्त पदों पर भर्ती की घाेषणा
की हैं। इनमें 54000 तृतीय श्रेणी, 9000 द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 1500
संस्कृत शिक्षा अध्यापक के लिए रखे गए हैं।
मुख्यमंत्री वसुंधरा
राजे ने आरपीएएसी आैर यूपीएससी की परीक्षा के इंटरव्यू देने जाने वाले
अभ्यर्थियों को राेडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है।
शिक्षा
मंत्री वासुदेव देवनानी ने सरकार के कार्यकाल के इस अंतिम बजट को ऐतिहासिक
बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा बजट कांग्रेस कभी बना ही नहीं सकती।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर