अलवर. राज्य भर में रविवार को रीट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब
साढे़ नौ लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रीट परीक्षा को लेकर
पिछले काफी समय से तैयारी चल रही थी। राज्य में तीन साल बाद होने वाली इस
परीक्षा को लेकर बेरोजगारों को बड़ी उम्मीद है।
इस बार परीक्षा में प्रश्न
पत्र सरल होने के बावजूद परिणाम को लेकर सब चिंतित हैं। अलवर में भी
अलग-अलग जगहों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षार्थियों का
कहना था कि परीक्षा सरल थी, लेकिन साइक्लॉजी के प्रश्न बहुत कठिन थे।रीट
में परीक्षा देने आए परिक्षार्थियों का कहना था इस बार प्रश्न पत्र सरल है।
इसलिए प्रतिशत अधिक जाएगा।
इस बार पेपर आसान था। इस बार यह मेरा दूसरा मौका था। इसलिए कुछ अनुभव भी काम आया। लेकिन इस बार साइक्लॉजी के प्रश्न काफी कठिन थे। मेरी तैयारी भी अच्छी थी। उम्मीद है कि नंबर आ ही जाएगा।
-राकेश शर्मा, जयपुर
मैंने इस परीक्षा की पिछले छह महीने तक लगातार तैयारी की है। सिलेबस के
अनुसार ही प्रश्न आए हैं। मेरा टारगेट 110 प्रश्नों का था जो पूरा हो गया
है। यदि भाग्य ने साथ दिया तो पात्रता मिल ही जाएगी।
-दीपक जाखड़, जयपुर
पहले भी रीट की परीक्षा दी है इसलिए अनुभव था। इस बार परीक्षा अच्छी हुई
है। साइक्लोजी के प्रश्न ज्यादा कठिन लगे बाकी सब सरल था। अबकी बार
सलेक्शन होने की उम्मीद है।
-रामेश्वर सिंह, परीक्षार्थी
रीट की परीक्षा पहली बार दी है। मैंने इस परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी
इसलिए पेपर आसानी से हल हो गया। साइक्लॉजी के प्रश्न काफी कठिन थे, इसके
लिए दिमाग की जरुरत ज्यादा पड़ी।
सहरूना बानो, मालाखेड़ा
शिक्षक भर्ती की यह मेरा पहली परीक्षा थी। पहला अनुभव काफी अच्छा रहा।
जो तैयारी थी उसके अनुसार पेपर अच्छा हुआ है। पेपर के अधिकतर सवाल हल किए
हैं। प्रश्न सामान्य थे। इसलिए अच्छा परिणाम मिल सकता है।
-महेंद्र सैनी, टोंक
अधिकतर प्रश्न सरल थे। रीट की तैयारी मैंने कोचिंग में की थी। अधिकतर
प्रश्न सिलेबस के ही आए हैं। लेकिन कुछ प्रश्न एेसे थे जो समझ में नहीं आए।
उनको लेकर काफी असमंजस रहा। अंत में दिमाग लगाकर ही हल हो पाए।रसमीना,मालाखेड़ा
एक बार सरकारी नौकरी
लग जाए तो जीवन की तमाम परेशानियां खत्म हो जाएंगी। यही सोचकर रीट की
अच्छी तैयारी की थी। परीक्षा भी अच्छी हुई है। सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न
आए हैं।
कविता कुमारी, परीक्षार्थी
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग