राजस्थान सरकार ने सोमवार को अपना नया बजट पेश कर दिया है। बजट में कई
अहम घोषणाएं की गई हैं। वहीं रोजगार को लेकर भी कई जरूरी घोषणा की गई है।
तो चलिए जानते हैं उनके बारे में। बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार ने अपने
बजट में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर रोजगार देने की घोषणा की है।
शिक्षा विभाग में 77000 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की गई है। इनमें 54000
तृतीय श्रेणी, 9000 द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 1500 संस्कृत शिक्षा अध्यापक
समेत कुल 77000 रिक्त पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा
गृह विभाग में 5718, प्रशासनिक सुधार विभाग में 11923, स्वास्थ्य विभाग में
6976 पदों, 2000 पटवारी समेत कुल 108000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
बजट भाषण के दौरान सीएम ने बताया कि ये सभी भर्तियां दिसंबर 2018 से
पहले की जाएंगी। इसके अलावा बजट में नर्सिंग टीचर्स के 1000 पदों पर भी
भर्ती की घोषणा की गई है। सीएम राजे ने कहा कि राजस्थान में 5 हजार 518
स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती होगी। वन विकास के लिए 151 करोड़ रुपये आवंटित
किए गए हैं। 500 फॉरेस्टर्स और 2000 फॉरेस्ट गार्ड्स की भी बहाली की
जाएगी।
बजट के अन्य प्रमुख बातें इस प्रकार हैं: किसानों पर 30 सितंबर तक के 50
हजार तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज की माफ; 400 KV के एक सब स्टेशन का
लोकार्पण होगा; 7,00,000 नए बिजली कनेक्शन का वादा; किसानों के लिए 2 लाख
कृषि कनेक्शन का ऐलान; 650 करोड़ रुपये की टैक्स रियायत, कोई नए टैक्स
नहीं; मिड डे मील प्रोग्राम में बच्चों को मिलेगा दूध; लग्जरी और
एंटरटेन्मेंट टैक्स SGST से दिया जाएगा। इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई योजना
का विस्तार होगा, सभी जिला कलेक्टर कार्यालय में अन्नपूर्णा रसोई योजना
शुरू की जाएगी।
स्वास्थ्य- बीकानेर में मेडिकल कॉलेज में नई कैथ लैब की स्थापना होगी।
अजमेर मेडिकल कॉलेज में भी नए कैथ लैब की स्थापना होगी। 27 जिला अस्पतालों
में आधुनिक फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। शाहपुरा के हॉस्पिटल को अपग्रेड किया
जाएगा। 28 नए पीएसची खोले जाएंगी।
-बजट में सस्ते मकानों के लिए डीएलसी दरों में भी कटौती की है। सीएम
वसुंधरा राजे ने कहा कि मौजूदा डीएलसी में 10 फीसदी की कमी की जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग