बारां । जिलेभर में सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षकों की कमी
से हो रही परेशानी से अब निजात मिल सकेगी। पिछले दिनों हुई प्रारंभिक
शिक्षा परिषद की ओर से 8 जुलाई की काउंसलिंग में जिले में 152 शिक्षकों को
स्कूलों का आवंटन किया गया।
ऐसे में जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में चल रही शिक्षकों
की कमी से राहत मिलेगी। पहले शिक्षकों की कमी के चलते सरकारी स्कूलों में
शिक्षण व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी। ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण
नहीं मिल पाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कार्यवाहक डीईओ
(प्रारंभिक) रामनारायण मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को लेकर काफी जोर दिया जा रहा है।
इसको लेकर हाल ही में पंचायतीराज विभाग के अधीन तृतीय श्रेणी लेवल
प्रथम के 152 शिक्षक पदों पर काउंसलिंग कर स्कूलों का आवंटन कर दिया है।
डीईओ मीणा ने बताया कि 152 में तृतीय श्रेणी लेवल प्रथम के 135 सामान्य
शिक्षक तथा 17 विशेष शिक्षक पदों पर काउंसलिंग आयोजित की गई। ऐसे में
सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही शिक्षकों की
कमी के चलते सरकारी स्कूलों में कम हुए नामांकन में भी वृद्धि होगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग