जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी
ने राज्य के आकांक्षापूर्ण जिलों के लिए केंद्र सरकार स्तर पर विशेष ग्रांट
दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विद्यालय
क्रमोन्नति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास आदि के लिए केंद्र और सहयोग
करे।
राज्य सरकार शैक्षिक उन्नयन के केंद्र के प्रयासों पर निरंतर खरा उतरी
है और आगे भी यही प्रयास रहेगा कि राजस्थान शिक्षा में अग्रणी रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य में शीघ्र ही तृतीय श्रेणी के 54 हजार पदों पर
नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश में शिक्षकों का कोई पद रिक्त नहीं
रहेगा।
देवनानी सोमवार को शासन सचिवालय में केंद्रीय मानव संशाधन
विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से एनआईसी के जरिये वीडियो कॉफ्रेंस में संवाद
कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के बारां, धौलपुर, सिरोही, करौली एवं
जैसलमेर जिले को आकांक्षापूर्ण जिलों के लिए चयनित किया गया है। इनमें
शिक्षा गुणवत्ता के लिए सतत प्रयासों की पहल की गई है।
शिक्षा राज्य
मंत्री ने कहा कि राज्य में आरटीई के तहत सभी स्थानों पर पाठ्यपुस्तकें
उपलब्ध करा दी गई हैं। आदिवासी बाहुल्य और डेजर्ट क्षेत्र के जिलों में सभी
को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा
कि राज्य के 12वीं तक के सभी स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित कर दिए गए
हैं। लर्निंग आउटकम के लिए भी विशेष प्रयास किए गए हैं। इसी से राजस्थान
में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अनुपात तेजी से बढ़ा है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग