दौसा | सरकार की अनदेखी और ढुलमुल रवैए से नाराज विद्यार्थी मित्र फिर सड़क
पर उतरने के लिए तैयार हैं। विद्यार्थी मित्र रोजगार और विद्यालय सहायक
भर्ती को पूरी कराने से संबंधित दो बड़ी मांगों के समर्थन में 26 फरवरी को
विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए विद्यार्थी मित्र एकजुट और एकराय हैं।
जिला संरक्षक सुरेंद्र जांगिड़ ने सरकार पर विद्यार्थी मित्रों की
मांगों को अनदेखा करने और खुद के वादे पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान और घोषणा
पत्र में विद्यार्थी मित्रों को स्थाई करने का वादा किया था। सरकार में आने
के बाद भाजपा ने अपना वादा पूरा करना तो दूर, बल्कि वर्ष 2014 में 24 हजार
163 विद्यार्थी मित्रों को बेरोजगार कर दिया। इससे विद्यार्थी मित्रों में
सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
जिले से 450 विद्यार्थी मित्र शामिल होंगे घेराव में
राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सुरेंद्र
जांगिड़ ने बताया कि करीब दो माह पहले निकाली पंचायत सहायक भर्ती में
प्रदेश में करीब 70 फीसदी विद्यार्थी मित्रों का चयन हुआ है, जबकि शेष 30
फीसदी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। विद्यार्थी मित्रों में भारी आक्रोश है।
अब प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 26 फरवरी को वंचित
विद्यार्थी मित्रों का पंचायत सहायक भर्ती में चयन, विद्यालय सहायक भर्ती
2013 को पूरी कराने, पंचायत सहायक भर्ती की नीति को स्पष्ट करने आदि मांगों
के समर्थन में प्रदेश के 24 हजार 163 विद्यार्थी मित्र 26 फरवरी को
विधानसभा का घेराव करेंगे। इसमें दौसा से 450 विद्यार्थी मित्र शामिल
होंगे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से