लूणकरणसर | राज्य सरकार के निर्देश के बाद पीईईओ द्वारा शिक्षकों को वेतन
देने की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उपकोष कार्यालय की उदासीनता के चलते
भुगतान नहीं होने से सोमवार को शिक्षकों ने तहसील कार्यालय पर विरोध
प्रदर्शन किया। इस दौरान उपकोष कार्यालय में सक्षम अधिकारी के नहीं मिलने
पर रोष जताया।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार हनुमान सिंह
देवल को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने 16 फरवरी तक शिक्षकों
को वेतन भुगतान के निर्देश दिए थे। इसके तहत पीईईओ ने शिक्षकों को वेतन
भुगतान के लिए सभी बिल लूणकरणसर उपकोष कार्यालय में जमा करवा दिए गए। लेकिन
उपकोष कार्यालय में जीपीएफ व एसआई विभाग के कार्यालय का कार्मिक नहीं आने
से बिलों को निस्तारण नहीं होने से बड़ी संख्या में शिक्षक भुगतान से वंचित
रह गए। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र भुगतान नहीं किया
गया, तो तहसील व उपकोष कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में
शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश मंत्री केशराराम गोदारा,भंवरलाल पोटलिया, पवन
सीवंर , भागुराम महला, देवीलाल बिश्नोई, महावीर धतरवाल, लालचंद थोरी, भंवर
सांगवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान