Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, इन 8 मंत्रियों ने ली शपथ

जयपुर। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा और अजय सिंह किलक का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

ये बने कैबिनेट मंत्री
डॉ. जसवंत यादव : बहरोड़ (अलवर) विधायक
श्रीचंद कृपलानी : निंबाहेडा (चित्तौडग़ढ़) विधायक
इन्हें बनाया गया राज्यमंत्री
बंसीधर बाजिया : खंडेला विधायक
कमसा मेघवाल : भोपालगढ़ (जोधपुर) विधायक
धनसिंह रावत : बांसवाड़ा विधायक
सुशील कटारा : चौरासी (डूंगरपुर) विधायक
विभागों में भी फेरबदल
देरे शाम तक विभागों के बंटवारे की सूची भी जारी की जा सकती है। मुख्यमंत्री नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग मंत्री अरूण चतुर्वेदी ,चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड ,उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ,पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी का विभाग बदले जा सकते है।
तीसरी बार विस्तार
मुख्यमंत्री तीसरी बार अपने मंत्रिमण्डल में फेरबदल करेंगी। 13 दिसंबर 2013 को शपथ लेने के बाद सात दिन बाद 20 दिसंबर को मंत्रिमण्डल गठन किया गया। 12 मंत्रियों को शामिल किया गया, इसमें 3 राज्यमंत्री शामिल थे। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल भी इस मंत्रिमण्डल में शामिल थे। बाद में 19 जनवरी 2014 को अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दिया। इसके बाद 27 अक्टूबर 2014 को मंत्रिमण्डल फेरबदल किया गया। 4 केबिनेट और 11 राज्यमंत्री बनाए गए। इस फेरबदल में सांसद बन चुके सांवरलाल जाट को मंत्रिमण्डल से बाहर किया गया। पहले फेरबदल के दूसरे ही दिन मुख्यमंत्री ने फिर से एक छोटा बदलाव किया। दो राज्यमंत्रियों को केबिनेट मंत्री बनाया गया।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts