राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा की ओर से शुक्रवार को
मुख्यमंत्री तथा प्रमुख शासन सचिव के नाम कलेक्टर को आठ सूत्रीय मांग पत्र
सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांग पत्र
में शिक्षकों की छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए केन्द्र के
अनुरूप सातवें वेतनमान में पे-मैट्रिक्स का लाभ दिलाने।
लेवल निर्धारित कर 1 जनवरी 2016 से नगद परिलाभ देने। 2007 से 2009 में
नियुक्त शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने। नवीन पेंशन योजना कोई बंद
कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने। विभाग में पदस्थापन के लिए काउंसलिंग
पद्धति को पारदर्शी बनाते हुए समस्त रिक्त पद 7 दिवस पूर्व प्रदर्शित करने
की मांग रखी। इसके अलावा नियमानुसार यात्रा भत्ता व योगकाल शीघ्र दिलाने,
पंचायतराज मद शिक्षकों के वेतन बजट एकमुश्त बजट आवंटित कराते वेतन भुगतान
की व्यवस्था पीईईओ के माध्यम से कोष कार्यालय से किए जाने की मांग रखी।
विभाग में शेष रहे योग्यताधारी पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी एवं संविदा
शिक्षकों को प्रबोधक के पद पर लगाने एवं प्रबोधकों की नियमित पदोन्नति किए
जाने की मांग रखी।
इसके साथ ही स्कूल समय पूर्ववत् करने, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)
को अविलंब मान्यता देने, टीएसपी क्षेत्र से नॉन टीएसपी क्षेत्र में विकल्प
पत्र 2014 के अनुसार स्थानांनतरण किया जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल
में जिला महामंत्री राजेन्द्र वरहात, देवीलाल रोत, कन्हैयालाल व्यास,
भारतसिंह राणावत, भरत पाटीदार, जयंतिलाल गर्ग, सुदर्शन सिंह चौहान, देवानंद
उपाध्याय, महेंद्रसिंह चौहान, बलवंत बामणिया, नरेश पाटीदार, नानूराम
परमार, पोपटलाल कटारा, लक्ष्मण खराडी, रामलाल कटारा, राजेन्द्रसिंह बेडसा,
मुकेश कोठारी, राजेन्द्रसिंह राव, जवाहर श्रीमाली, रविप्रताप पारगी, जगदीश
पाटीदार, डाया लाल पाटीदार, वासुदेव रोत, रवि कोठारी, प्रवीण भुपतावत,
रामलाल कटारा, पीयूष जैन, उदय सिंह चौहान, लाली मीणा, विनोद चौबीसा मौजूद
थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!