कोटा. लाडपुरा ब्लॉक का राजपुरा उच्च प्राथमिक
विद्यालय इन दिनों 1 शिक्षक के भरोसे ही चल रहा है। यहां आठ कक्षाओं में 92
बच्चे हैं। एक शिक्षक होने से पढ़ाई चौपट हो रही है, लेकिन शिक्षा अधिकारी
इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
इस स्कूल में प्रधानाध्यापिका मधु जोशी
को १२ दिन से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते
हुए कोटा लगा रखा है।एक शिक्षिका ज्योति का तबादला हो गया। एेसे में अब एक
शिक्षक सुनील नामा ही बचे हैं। वे ही स्कूल खोलने से लेकर दूध योजना,
पोषाहार व बच्चों की पढ़ाई, डाक व अन्य पत्रों समेत सभी काम देख रहे हैं।
एेसे सभी बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
नहीं मिला संतोषजनक जवाब
लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान राजेन्द्र मेघवाल, डॉयरेक्टर मुकुट
बिहारी नागर, ग्रामीण महेन्द्र नागर, चन्द्रप्रकाश नागर शुक्रवार को शिक्षा
अधिकारी से मिले, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अधिकारियों ने
जनप्रतिनिधियों से कहा कि शिक्षकों को लगाने का काम हमारा नहीं है। सरकार व
शिक्षा मंत्री ही शिक्षक लगाएंगे, उनके पाए जाएं। उधर, डॉयरेक्टर नागर ने
कहा कि यदि स्कूल में शिक्षक नहीं लगाएंगे तो बच्चों की टीसी कटवाकर निजी
स्कूलों में भेज देंगे।
ठोक देंगे स्कूल में ताला
स्कूल में एक पखवाड़े
से शिक्षक नहीं है। जब शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चों को पढ़ाएगा कौन?
अधिकारियों के पास गए, लेकिन उन्होंने सरकार के स्तर पर ही कुछ होने की बात
कही। स्कूल में 15 अगस्त का कार्यक्रम भी नहीं होने देंगे। यदि स्कूल में
शिक्षक नहीं लगे तो स्कूल के ताला ठोक दिया जाएगा।
राजेन्द्र मेघवाल, प्रधान, लाडपुरा पंचायत समिति
स्कूल में शिक्षक लगाने को लेकर प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि मिले थे।
पीईईओ से बात हो गई है। एक शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर लगाने के आदेश दिए हैं।
राजेश चंदेल, एडीईओ, माध्यमिक
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!