चूरू. प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 लेवल प्रथम
सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के
प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुक्रवार को संपन्न हो गया। जिला परिषद में हो रहे
सत्यापन के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
शुक्रवार को 221
सामान्य व 22 विशेष अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इसमें से
तीन विशेष सहित कुल 28 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि 215 उपस्थित हुए। कुल
493 में से 63 अनुपस्थित रहे।
अनुपस्थितों को मिलेगा एक और मौका
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने
बताया कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए एक और
मौका दिया जागया। 30 जून से पहले इनका सत्यापन किया जा सकता है। पांच जुलाई
से काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है। जिला स्थापना समिति की बैठक में
अनुमोदन के बाद चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई में
जिले को ४५० से अधिक शिक्षक मिल जाएंगे। एबीईओ अर्जुनसिंह ने बताया कि
प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य सपंन्न हो गया।
पहले दिन इतनों ने कराया था सत्यापन
पहले दिन मेरिट नंबर 50 से 2976 तक के 250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया
था। सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों का मेला लगा रहा। इस दौरान करीब 40 प्रतिशत
ऐसे अभ्यर्थी आए जो जालौर, उदयपुर व जैसलमेर जैसे जिलों में पहले से नौकरी
कर रहे हैं। वे वहां से नौकरी छोड़कर अब चूरू में नौकरी करेंगे। जिला
परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने बताया कि
पहले दिन 250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से 213 उपस्थित हुए 37
अनुपस्थित रहे।
गर्मी से परेशान होते रहे अभ्यर्थी
गर्मी के कारण अभ्यर्थी परेशान होते रहे। बार-बार हो रही बिजली
कटौती के कारण अभ्यर्थियों को मुश्किलों को झेलना पड़ा। कोई कहीं तो कोई
कहीं छांव तलाशते रहे।÷ सभागार के गेट पर बैठी महिला अभ्यर्थियों को भी
गर्मी से झेलना पड़ा। लेकिन प्रशासन की ओर से इसके लिए अतिरिक्त कूलर पंखे
आदि की व्यवस्था नहीं की।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी