श्रीगंगानगर. करीब छह साल बाद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती पंजाबी
विषय 2012 के अभ्यर्थियों को गुरुवार को उस समय निराशा हाथ लगी जब जिला
परिषद प्रशासन ने इसका परिणाम अगले दस दिनों के लिए रोक दिया।
इस भर्ती की
दुबारा परीक्षा करीब तीन महीने पहले मार्च में हुई थी, इसके परिणाम और कट
ऑफ माक्र्स सूची जारी करने के लिए गुरुवार को तैयारियां भी शुरू कर दी।
यहां तक कि पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ जिला परिषद प्रशासन की ओर से पंजाबी विषय
शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित होने के बाद दबाव भी बना था लेकिन तकनीकी
अड़चन की वजह से यह अटक गया है।
परिषद प्रशासन का कहना है कि जिन अभयर्थियों ने यह
परीक्षा दी है कि उनके आरटेट के परिणाम से मिलान किया जा रहा है। आरटेट की
परीक्षा वर्ष 2011 में हुई थी, उसका परिणाम संशोधित वर्ष 2013 में जारी
किया गया था लेकिन पंचायतराज विभाग ने पंजाबी विषय शिक्षक भर्ती के परिणाम
में आरटेट की वर्ष 2011 का रिजल्ट जोड़ लिया है, जबकि यह संशोधित रिजल्ट
वर्ष 2013 किया जाना चाहिए था। इस बड़ी चूक की जानकारी ऐनवक्त पर लग गई तो
यह परिणाम रोक दिया गया है।
जिला परिषद सीईओ चिन्मयी गोपाल ने बताया कि इस रिजल्ट
में आरटेट के अंकों को शामिल किया जाता है, ऐसे में आरटेट के अपडेट रिजल्ट
से अंकों के आधार पर संशोधित परिणाम बन सकेगा। इस कारण परिणाम और कट ऑफ
माक्र्स सूची बनाने में अभी समय लग सकेगा।
इसलिए लग गए छह साल
गौरतलब है कि वर्ष 2012 में
इस भर्ती के लिए परीक्षा हुई तब परीक्षार्थियों ने हंगामा करते हुए अदालत
की शरण ली थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि एक ही गाइड से 60 में से 56
प्रश्न आए थे, इस गाइड से ही पूरा पेपर तैयार करने का आरोप जिला परिषद
प्रशासन पर लगा था। ऐसे में हाइकोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार राज्य
सरकार को विधानसभा में यह मामला उठने पर सफाई देनी पड़ी कि परीक्षा दुबारा
कराई जाएगी। करीब तीन महीने पहले मार्च में यह परीक्षा दुबारा आयोजित हुई
थी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी